Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पश्चिम चंपारण संसदीय सीट पर कमल तक नहीं पहुंच पाएगा कांग्रेस का हाथ

जनवाद टाइम्स 18 May 2024
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चंपारण जिला के 2-पश्चिम चंपारण संसदीय सीट पर पिछले तीन टर्म से भाजपा का कब्जा रहा है। यहां से तीन बार सांसद रहे डॉक्टर संजय जायसवाल ने चौथी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके पूर्व डॉक्टर संजय के पिताजी स्वर्गीय डॉक्टर मदन जयसवाल भी तीन बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं। पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। जिसमें पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया, नौतन, चनपटिया एवं पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली, रक्सौल, नरकटिया विधानसभा क्षेत्र आते हैं । बताते चले कि इनमें बेतिया, चनपटिया, नौतन एवं रक्सौल विधानसभा सीट पर भाजपा तथा सुगौली एवं नरकटिया विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है।

Bihar news Congress's hand will not be able to reach Kamal on West Champaran parliamentary seat.

इस बार पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें मुख्य रूप से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार निवर्तमान सांसद डॉ संजय जयसवाल और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी के बीच आमने-सामने की टक्कर है। कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी इस संसदीय सीट पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह से हाथ पांव मार रहे हैं। लेकिन उनके लिए यह सीट मिल का पत्थर साबित हो रहा है। वहीं भाजपा उम्मीदवार डॉ संजय जयसवाल अपनी सीट को बरकरा रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं और मैदान में डटे हुए हैं।

Bihar news Congress's hand will not be able to reach Kamal on West Champaran parliamentary seat.

हालांकि डॉक्टर जायसवाल को इस दौरान कहीं कहीं मतदाताओं का आक्रोश झेलना पड़ रहा है और खरी-खोटी सुनना भी पड़ रहा है। फिर भी इसका कोई भी असर उन पर दिखता नहीं पड़ रहा है। क्योंकि मतदाताओं के हृदय में मोदी प्रेम और राष्ट्रहित की भावना पूरी तरह से घर कर चुकी है। जिससे इस सीट पर फिर से एक बार कीचड़ में कमल खिलता नजर आ रहा है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :किशोर न्याय बोर्ड, राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, राजकीय महिला शरणालय, राजकीय बालग्रह बालिका, राजकीय बाल गृह शिशु तथा बाल कल्याण समिति का किया गया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News बस ने दो बाइक सवार बरातियों को रौंदा,

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.