Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News – अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य का क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण तेज

जनवाद टाइम्स 8 May 2024
Ambedkar Nagar News - President representative Sunil Kumar Maurya intensifies surprise inspection in the area
Share News
       

‌‌संवाददाता – लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील आलापुर-अन्तर्गत आदर्श नगर पंचायत-जहांगीरगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य द्वारा नगर परिक्षेत्र के दर्जनों से अधिक स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था,पेयजल जलआपूर्ति व्यवस्था,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की व्यवस्था,नाला – नाली,आर.सी.सी. व इंटरलिंकिंग मार्ग निर्माण की व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था आदि जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों की उत्तम व्यवस्था व गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जगह -जगह आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण करने का काम तेज कर दिया गया है।

Ambedkar Nagar News - President representative Sunil Kumar Maurya intensifies surprise inspection in the areaजिसकी सूचना प्राप्त होते ही नगर पंचायत-जहांगीरगंज परिक्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारी व विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों से सम्बन्धित ठेकेदार आदि सम्बन्धित लोग अपने -अपने कार्य स्थलों पर पूरी मुस्तैदी व सतर्कता के साथ जगह-जगह तैनात व आवश्यकतानुसार भ्रमणशील नजर आ रहे हैं।

Ambedkar Nagar News - President representative Sunil Kumar Maurya intensifies surprise inspection in the areaउपरोक्त आकस्मिक निरीक्षण के सम्बन्ध में अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य से दूरभाष पर वार्ता के दौरान अवगत कराया गया कि नगर पंचायत-जहांगीरगंज परिक्षेत्र के कोने-कोने को स्वच्छ,स्वस्थ, समृद्ध,सुन्दर व विकसित बनाने के लिए हमारी तरफ से जलनिकासी हेतु नाले व नालियों के निमार्ण का कार्य,उत्तम आवागमन हेतु जगह – जगह आर.सी.सी. व इंटरलिंकिंग मार्ग के निर्माण का कार्य,पेयजलापूर्ति हेतु जगह- जगह पाइप लाइनों के विस्तारीकरण का कार्य,अत्याधुनिक बारात घर बनवाने का कार्य,बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु अत्याधुनिक संसाधनों की व्यवस्था का कार्य,नगर क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था का कार्य सहित जनकल्याणकारी अनेकानेक कार्य जगह-जगह तेज कर व करवा दिया गया है। उपरोक्त सभी सम्बन्धित कार्यों में किसी भी कार्य स्थल से गुणवत्ता आदि के सम्बन्ध में कोई शिकायत प्राप्त न हो,इसी को ध्यान में रखकर जगह- जगह खुद स्थलीय निरीक्षण करने का कार्य किया जा रहा है। हमारी तरफ से कुछ कार्य स्थलों से सम्बन्धित लोगों को अपने -अपने कार्य स्थलों से कुछ सुधार करने हेतु स्पष्ट रूप से सचेत भी किया जा रहा है।जिसका असर नगर पंचायत-जहांगीरगंज परिक्षेत्र के सम्मानित आम जनमानस के साथ ही साथ दूरदराज के क्षेत्रीय व निकटवर्ती जनपद वासियों को भी निकट भविष्य में ही स्पष्ट रूप से देखने के लिए अवश्य मिलेगा व हमारे कार्यकाल के अन्तिम दिनों तक भी लगातार मिलता ही रहेगा।

Post navigation

Previous: Bihar News जूता चप्पल का माला पहन गधे पर बैठ कर आया प्रत्याशी नामांकन करने, इस दौरान गधे से गिरे प्रत्याशी
Next: Bihar News-मतदान पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया गया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.