Bihar News  अररिया लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अररिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का तीसरे चरण में दिनांक 07 मई 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित है

Bihar News Under the Araria Lok Sabha General Elections 2024, the voting date for the Araria parliamentary constituency is scheduled on 07 May 2024 in the third phase.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

अररिया

जिसको लेकर जिलास्तर पर निर्वाचन से संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इसी क्रम में आज निर्वाची पदधिकारी, 09-अररिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन द्वारा सभी डिस्पैच सेंटरों पर पीठासीन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पोलिंग पार्टी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Bihar News Under the Araria Lok Sabha General Elections 2024, the voting date for the Araria parliamentary constituency is scheduled on 07 May 2024 in the third phase.
इससे पूर्व अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु चार विधानसभावार पोलिंग पार्टी -सह- ईवीएम-वीवीपैट डिस्पैच सेंटर क्रमशः 47 रानीगंज एवं 49 अररिया विधानसभा क्षेत्र हेतु अररिया अररिया कॉलेज, 46 नरपतगंज एवं 48 फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र हेतु कृषि उत्पादन बाजार समिति, 50 जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र हेतु अल शम्स मिल्लिया काॅलेज अररिया तथा 51 सिकटी विधानसभा क्षेत्र एम.एल.डी.पी.के. यादव काॅलेज अररिया में पोलिंग कर्मियों को तृतीय नियुक्ति पत्र तामिला कराते हुए मतदान सामग्री भी उपबल्ध कराया गया। वहीं दिनांक 06.05.2024 को सभी संबंधित डिस्पैच सेंटरों से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम-वीवीपैट आवंटित करते हुए संबंधित बूथों की ओर रवाना किया जायेगा।Bihar News Under the Araria Lok Sabha General Elections 2024, the voting date for the Araria parliamentary constituency is scheduled on 07 May 2024 in the third phase.

मौके पर सभी सहायक निर्वाची पवदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, वरीय प्रभारी, निर्वाचन सह अपर समाहत्र्ता, जि0लो0शि0नि0 पदाधिकारी, अररिय, विशेष कार्य पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता आपदा अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Trending News