रिपोर्ट विजय कुमार
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत बुधवार को नाम निर्देशन के तीसरे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए 07 लोगो ने एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 52-इलाहाबाद के लिए 08 लोगो के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।
इस प्रकार अबतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए कुल 39 लोग व 52-इलाहाबाद के लिए कुल 38 लोगो ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। नाम निर्देशन के तीसरेे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं 52-इलाहाबाद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय समाज दल(आर) के प्रत्याशी श्री राजधर सिंह के द्वारा नाम निर्देशन किया गया।