Bihar News ऐतिहासिक बेतिया राज ड्योढ़ी मेला परिसर बना बदबूदार तालाब

Bihar News Historic Bettiah Raj Deodhi fair complex turns into stinking pond
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ऐतिहासिक बेतिया राज का देवढई परिसर इन दोनों बदबूदार तालाब के जैसा बन गया है,एक तथाकथित होटल मालिक के द्वारा पूरे मेला परिसर को होटल के गन्दा पानी,जूठा सामान के फेंकने से सड़ जाने के कारण पूरा परिसर बर्बाद हो रहा है जिससे आवागमन में बहुत सारी कठिनाइयां हो रही है राहगीरों,आम जनता एवम स्कूली बच्चे बच्चियां गंदे और बदबबुदार जल जमाव से परेशान हो रहे हैं।
जल जमाव के कारणअनेकों प्रकार की हानिकारक बीमारियों से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, खतरनाक एवं जानलेवा बीमारियां पैदा होने लगी है।

Bihar News Historic Bettiah Raj Deodhi fair complex turns into stinking pond
इतना ही नही मेला परिसर में होटल के पीछे होटल के द्वारा पानी टँकी का न्यू निर्माण बिना वैध अनुमति के बनाया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके अनुमति से होटल खोलने का आदेश दिया गया है,मेला परिसर की भूमि का अतिक्रमण करके बिना अनुमति के अवैध तरीके से मेला परिसर में होटल बना दिया गया है। इतना ही नहीं मेला परिसर में पानी टंकी, किसकी मिलीभगत से बनाया गया है।

Bihar News Historic Bettiah Raj Deodhi fair complex turns into stinking pond

इस क्षेत्र की जनता राज व्यवस्थापक से मांग करती है कि अभिलंब ही अवैध तरीके से अतिक्रमण करके बनाए गए होटल को हटाया जाए और अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जाए, ताकि आम जनता के साथ साथ विद्यालय के छात्रछात्राओं कोआने-जाने में सुगमता हो सके,साथ ही इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में आसानी हो सके।

Trending News