संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बड़ी खबर बेतिया से है जहां मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे हैं एक छात्र की सड़क हादसे में शनिचरी थाना क्षेत्र के एनएच 727 मिश्रौली के पास दर्दनाक मौत हो गई ।
बेतिया से बगहा जा रही शिवदानी बस ने परीक्षा देने बाइक से जा रहे युवक को ठोकर मार दी । बताया जाता है कि छात्र प्रदीप मिश्रा बाइक से बेतिया जा रहा था परीक्षा देने । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH 727 को घंटे जमकर हंगामा किया और बवाल काटा । बताया जाता है कि बाइक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल बेतिया भेज दिया ।
मृतक की पहचान योगापट्टी प्रखंड के नौगांवा निवासी प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर जिलाधिकारी के आने और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।