Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : मुख्य विकास अधिकारी पर भारी ग्राम पंचायत अधिकारी

जनवाद टाइम्स 14 February 2024
अम्बेडकर नगर न्यूज : मुख्य विकास अधिकारी पर भारी ग्राम पंचायत अधिकारी
Share News
       

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले के शासनादेश एवं मुख्य विकास अधिकारी के स्पष्ट आदेश के बाद भी ग्राम पंचायत खरुवांव के सचिव कमलेश गांव में नियुक्त केयर टेकर को मानदेय नहीं दिया और मुख्य विकास अधिकारी और शासनादेश का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। तीन साल से मानदेय न मिलने की शिकायत जब से केयर टेकर ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से की है तभी से ग्राम पंचायत सचिव कमलेश केयर टेकर को शिकायत पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन जब केयर टेकर ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया तो खुद मुख्य विकास अधिकारी जहांगीरगंज ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर स्पष्ट आदेश दिया कि शासनादेश एवं मेरे आदेश का पालन सुनिश्चित करें किसी भी केयर टेकर को हटाया नहीं जायेगा जो शुरुआत में नियुक्त किए गए हैं वही काम करेंगी।

अम्बेडकर नगर न्यूज : मुख्य विकास अधिकारी पर भारी ग्राम पंचायत अधिकारी
बैठक में खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्रनाथ सिंह, एडीओ आईएसबी पीडी राय, बीएमएम कृष्णा चौहान, बृजलाल, एवं ग्राम पंचायत के सभी सचिव मौजूद थे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा था कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित हो किसी भी दशा में समूह द्वारा नियुक्त केयर टेकर के अतरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं करेगा न तो केयर टेकर के मानदेय निकालने में दिक्कत पैदा करेंगे और यदि कहीं केयर टेकर का मानदेय निकाल कर बंदरबांट कर लिया गया है तो उसे रिकवर कर केयर टेकर को मानदेय देना सुनिश्चित करें। किसी भी समूह या कर्मचारी द्वारा यदि शासनादेश का उलंघन किया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। किसी भी केयर टेकर को ग्राम पंचायत सचिव,प्रधान बिना मेरी अनुमति लिए उसे हटाया नही जायेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत खरूवांव की केयर टेकर रीता निषाद को सचिव द्वारा पद से हटाए जाने की नोटिस जारी करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने केयर टेकर को मानदेय देना सुनिश्चित करने को कहा था और कहा कि बिना मेरी अनुमति लिए किसी भी केयर टेकर को हटाया नही जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी के स्पष्ट आदेश एवं शासनादेश को सचिव कमलेश कुमार ठेंगा दिखाते हुए केयर टेकर को मानदेय नहीं दिया और जब ग्राम पंचायत सचिव से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और उच्च अधिकारियों का जो आदेश होगा उसका अनुपालन किया जायेगा। केयर टेकर ने बताया कि जब हमने मानदेय के लिए फोन किया तो सचिव बार बार एक ही बात कर रहे हैं कि तुमने मानदेय न मिलने की शिकायत क्यों किया जब हम कह रहे थे कि शिकायत पत्र वापस ले लो तो क्यों नहीं उठा लिया तुमने काम नहीं किया है इसकी ऑडियो मौजूद है जिसमें सचिव बार बार कह रहे हैं कि मैंने कहा था कि तुम चुपचाप काम करो और तुम्हारा सारा मानदेय मै इकट्ठे निकाल कर दे दूंगा जबकि महिला केयर टेकर बार बार कह रही है कि साहब आपने हमारे नम्बर को व्हाट्सेप से ब्लाक कर दिया है और जो समूह बनाए हैं उसमें हमारा नम्बर फीड नही किया है तो हम अपनी फोटो वीडियो जो केयर टेकर महिलाओं का ग्रुप बना है उसमे भेजते हैं आप सीसीटीवी कैमरा देख लीजिए और शौचालय के अगल बगल रहने वाले एवं समूह की महिलाओं से पूछ सकते हैं लेकिन सचिव महिला की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्राम पंचायत सचिव शासनादेश/ मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर भारी है और मुख्य विकास अधिकारी के स्पष्ट आदेश दिए जाने पर भी केयर टेकर को मानदेय जांच चल रही कहकर अभी तक नहीं दिए हैं।अम्बेडकर नगर न्यूज : मुख्य विकास अधिकारी पर भारी ग्राम पंचायत अधिकारी

 

ग्राम पंचायत सचिव कमलेश कुमार शासनादेश एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश पत्रांक 477 दिनांक 12/10/2023 को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं और एक ग्राम पंचायत सचिव मुख्य विकास अधिकारी के आदेश को चुनौती दे रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News बहन को परीक्षा दिलाने गए भाई के दो हत्यारे गिरफ्तार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : बरात गया युवक पोखरा में मिली लाश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.