Bihar News नगर निगम क्षेत्र में जारी करोड़ों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता और मानक तुरंत कराए अनुपालन:गरिमा

Bihar News Quality and standards should be immediately complied with in development schemes worth crores issued in Municipal Corporation area: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र में जारी करोड़ों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता और मानक अनुपालन में भारी कमी पाए जाने पर त्वरित प्रभाव से रोक लगाने और इसके जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Bihar News Quality and standards should be immediately complied with in development schemes worth crores issued in Municipal Corporation area: Garima

 

नगर आयुक्त शंभू कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया है कि विभागीय और निविदा प्रक्रिया के आधार पर आवंटित होने के बाद करोड़ों की सरकारी राशि खर्च से सैकड़ों योजनाओं का कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई है। इनमें से दर्जनों योजनाओं का पूरा होने का कार्य प्रगति पर है। इनमें से अनेक का निरीक्षण करने के क्रम पाया गया है कि स्वीकृत प्राक्कलन में सोन सेंड का ही उपयोग की अनिवार्यता होने के बावजूद लोकल सफेद बालू का पूरा या मिक्स कर के धड़ल्ले से उपयोग जारी है। वही प्राक्कलन के विपरित कम मिली मीटर मोटाई वाले आयरन छड़ का भी निर्धारित घनत्व से अधिक दूरी पर उपयोग किया जा रहा है।

Bihar News Quality and standards should be immediately complied with in development schemes worth crores issued in Municipal Corporation area: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी लिखा है कि स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण नहीं होने के कारण अनेक पीसीसी और आरसीसी नाले का आकार प्रकार अमानक स्तर का हो जा रहा है। उद्घाटन के कुछ महीने बाद अनेक निर्माण कार्य के छूटने या छतिग्रस्त होने की शिकायत लोग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति का एक मात्र कारण नगर निगम में प्रशासनिक और अभियांत्रिकी संभाग स्तर पर अपने दायित्व का सही से निर्वहन नहीं करना है। ऐसे गंभीर सवाल उठाने के साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ऊपर वर्णित स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सुधार की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से होना सुनिश्चित किया जाय।भुगतान करने से पूर्व साइट इंचार्ज अभिकर्त्ता और तकनीकी पर्यवेक्षण पदाधिकारी से गुणवत्ता प्रमाणन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही भुगतान होना सुनिश्चित किया जाय।

Trending News