Bihar News-अंतर जिला राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वैशाली टीम घोषित

Bihar News-अंतर जिला राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वैशाली टीम घोषित
Share News

संवाददाता-राजेद्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
सोनपुर । हाजीपुर, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अहमदाबाद गुजरात में 16 से 18 फरवरी 2024 तक आयोजित 19 वीं अंतर जिला राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वैशाली जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा वैशाली जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट एवं सचिव डॉ राजेश शुभांगी ने संयुक्त रूप से शनिवार को की ।

Bihar News-अंतर जिला राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वैशाली टीम घोषित

 

इस अवसर पर हाजीपुर नगर परिषद की सभापति श्रीमती संगीता कुमारी, वैशाली जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष साबिर अली सिद्दी की, उपाध्यक्ष राजकुमार राजू एवं कोषाध्यक्ष रवि रंजन कुमार उपस्थित थे l नगर परिषद की सभापति श्रीमती संगीता कुमारी ने जिले के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफलता के मंगल कामना की।

Bihar News-अंतर जिला राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वैशाली टीम घोषित वैशाली टीम 12 फरवरी को हाजीपुर से गुजरात अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वैशाली जिला एथलेटिक्स टीम इस प्रकार है मलयज कश्यप( कप्तान), अमरजीत कुमार ,ज्योति कुमारी, आरती कुमारी, चांदनी कुमारी ,नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी ,विवेक कुमार( टीम मैनेजर) एवं ऋषभ राज (टीम प्रशिक्षक)।

Trending News