संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण/सोनपुर ।
कदाचार मुक्त हुई परीक्षा ,एक भी निष्कासन नहीं,
सोनपुर । इंटर के वार्षिक परीक्षा के 9 वां दिन शनिवार को सुरक्षा के चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच प्रथम पाली में समाजशास्त्र ,एकाउंट्स की परीक्षा हुई।
एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 125 छात्राओं में से 7 अनुपस्थित रही कुल 118 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । परीक्षा के दौरान उड़न दस्ता के टीम सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया । परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट में प्रवेश करते ही परीक्षा कैंप पर तैनात महिला पदाधिकारी परीक्षार्थियों के सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा भवन कक्ष के भीतर जाने की अनुमति दे रही थी ।
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुआ। एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नही हुई ।