Bihar News 25 हजार का इनामी फरार अपराधी गिरफ्तार

Bihar News: Fugitive criminal with reward of Rs 25,000 arrested
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

खबर बगहा से है जहां पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

Bihar News: Fugitive criminal with reward of Rs 25,000 arrested

25 हज़ार का इनाम घोषित कर दो संगीन मामलों में बगहा पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। दरअसल बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर डीआईयू की टीम ने भैरोगंज थाना क्षेत्र के चौतरवा डोम पड़ाव के रहने वाले फरार रांची राम उर्फ राजेश राम को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज़ ने बताया की गिरफ्तार रांची राम को पूर्वी चंपारण के बंजरिया से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी सफलता से राहत महसूस कर रही है। आगे भी फरार अपराधियों व वारंटीयों को पकड़ने में पुलिस सख़्ती से कार्रवाई में जुटी है ।

Bihar News: Fugitive criminal with reward of Rs 25,000 arrested

बता दें की कुख्यात डकैत रांची राम की गिरफ़्तारी में शामिल पुलिस टीम को बगहा एसपी सुशांत सरोज़ ने पुरस्कृत भी करने की घोषणा किया है।

Trending News