Bihar News मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकानदार की हत्या

Bihar News मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकानदार की हत्या
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पुलिस ने मंगलवार की सुबह बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी पशु मेला ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद किया है जिसकी पहचान एक पान दुकानदार के रूप में की गई है।

Bihar News मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकानदार की हत्या
मृतक के शव को देखने के बाद ग्रामीण में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दरअसल, बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पान दुकानदार बस स्टैंड निवासी आलमगीर मियां की अपराधियों ने हत्या कर दी है वहीं हत्या के बाद अपराधियों ने मृतक के शव को बेतिया हजारी पशु मेला ग्राउंड में फेंक दिया था इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-।रोकर बुरा हाल है।
घटना को लेकर मृतक के दामाद आफताब आलम ने बताया कि कल पान की दुकान से वह घर नहीं आएं, तो खोजबीन किया गया। आज सुबह में पता चला है कि उनकी हत्या कर बेतिया हाजरी में फेंक दिया गया है।

Bihar News मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकानदार की हत्या

वहीं घटना की सुचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया वही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

Trending News