Prayagraj News :वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर वॉरियर से एषा सिंह हुई सम्मानित

Prayagraj News: Esha Singh honored with Water Digest World Water Warrior
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

राष्ट्रीय स्टार पर आयोजित भारत सरकार और यूनेस्को द्वारा समर्थित वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड कार्यक्रम में जल संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सोमवार नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा एषा सिंह, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) प्रयागराज को वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

IMG 20240206 WA0184 कार्यक्रम में अनुम्पा मधोक सुध डायरेक्टर एंड एडिटर वाटर डाइजेस्टश्री ए बी पांडे, प्रधान संपादक और टिम कर्टिस, निदेशक, यूनेस्को, नई दिल्ली कार्यक्रम में उपस्थित रहे lयह पुरस्कार जल क्षेत्र में महिला योगदानकर्ता की श्रेणी में उन्हे सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु दिया गया है । पिछली कई वर्षो से निरंतर सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने वाली एषा सिंह ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की नमामि गंगे परियोजना के अंर्तगत गंगा सरंक्षण हेतु विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम कराए जिसमें मुख्य रूप से गंगा किनारे गांवों के युवाओं को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु चौपल, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, गंगा आरती ,श्रमदान आदि रहे।

Prayagraj News: Esha Singh honored with Water Digest World Water Warrior

जिला गंगा समिति के पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित कर लोगों को गंगा स्वच्छता में सक्रिय योगदान करने हेतु प्रेरित करने का सरहनीय प्रयास किया है । एषा सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व में राज्य स्तर पर माननीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गंगा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Trending News