Etawah News : सीआरपीएफ जवान के शहीद होने पर जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Etawah News: Area residents including the district administration paid emotional tribute to the martyrdom of CRPF jawan.
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा / बसरेहर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव किल्ली में उस समय शोक की लहर छा गयी, जब 55 वर्षीय गिरीश बाबू जाटव के शहीद होने की दुखद सूचना गांव पहुंची ।गिरीश बाबू सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में उनकी नियुक्ति थी जहां 1 जनवरी की शाम रूटीन गस्त के दौरान रास्ते में नक्सलवादियों के द्वारा बिछाए हुए बारूद की चपेट में आने के कारण उनके शरीर के नीचे का हिस्सा पूरी तरीके से छति ग्रस्त हो गया।जिस पर तत्काल उन्हे छत्तीसगढ़ के रायपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां 2 फरवरी की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली और देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।IMG 20240205 WA0002

शहीद गिरीश की सूचना जैसे ही अधिकारियों के द्वारा इटावा जनपद के उच्च अधिकारियों को बताई गई तो तत्काल इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिले के अन्य अधिकारी शहीद के परिवार से मिले और उन्हें इस दुख के समय में साथ देकर यह बताया कि उनका परिवार अकेला नही है पूरा जिला प्रशासन व पूरा क्षेत्र उनके साथ है।

Etawah News: Area residents including the district administration paid emotional tribute to the martyrdom of CRPF jawan.
शहीद गिरीश बाबू के परिवार में उनकी पत्नी बेबी, दो बेटे पुष्पराज और विपिन और छोटी बेटी वैष्णवी के साथ गांव में रहती है और खेती-बाड़ी करती हैं तो वही एक बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है। गिरीश बाबू के शहीद की सूचना जैसे ही परिवार को मिली पूरा परिवार स्तब्द रहा गया वही पत्नी व बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। वही जिले के आलाधिकारी व क्षेत्र के लोगो का घर पर आना जाना लगा हुआ है सभी लोग शहीद के परिवार को सांत्वना दे रहे है तथा देश पर मर मिटने का जज्बा रखने वाले शहीद गिरीश बाबू को अपनी नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजली भी दे रहे है।

Trending News