Bihar News-सोनपुर में शांतिपूर्ण तरीके से इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा हुई संपन्न

Bihar News- The examination of both the shifts was completed peacefully on the third day of Intermediate examination in Sonpur.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
पहली पाली में फिजिक्स और दूसरी पाली में भूगोल की हुई परीक्षा

रामसुंदर दास महिला कॉलेज में परीक्षार्थी के बदले दूसरे परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दे रहे एक छात्रा को किया गया गिरफ्तार, परीक्षार्थी हुई निष्कासित

सोनपुर । सोनपुर प्रखंड में 6 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा चल रही है। परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को प्रथम पाली साइंस में फिजिक्स विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरे पाली में भूगोल व विजनेश स्टडीज की परीक्षा हुई।Bihar News- The examination of both the shifts was completed peacefully on the third day of Intermediate examination in Sonpur.

सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने बताया कि 6 परीक्षा केदो में दोनों पालियों में कुल 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । जब कि एक परीक्षार्थी निष्कासित हुई है । प्रथम पाली में 2718 परीक्षार्थी में से 2695 परीक्षार्थी परीक्षा दी जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं दूसरी पाली में 1203 परीक्षार्थी को उपस्थित होना था जिसमें 1185 परीक्षार्थी परीक्षा दी 18 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रही। रामसुंदर दास महिला कॉलेज सोनपुर में प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है । परीक्षार्थी बन कर एक छात्रा दूसरे के बदले वह परीक्षा दे रही थी जहां कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच पड़ताल में पाया कि रितिका कुमारी के नाम पर रेणु कुमारी घर रेवाड़ी थाना कोपा जिला सारण निवासी ने परीक्षा दे रही है । रेणु कुमारी को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया जहां पुलिस ने सोनपुर थाना ले जाकर पूछताछ करते हुए उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की ।Bihar News- The examination of both the shifts was completed peacefully on the third day of Intermediate examination in Sonpur.

सोनपुर में 6 परीक्षा केदो पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने सभी परीक्षा केदो पर उपस्थितअधिकारियों ,शिक्षकों ,पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश देते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए निर्देशित किया है। विभागीय आदेश और एसडीओ के निर्देश पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दी जा रही हैं ताकि कोई भी परीक्षार्थी नकल का पुर्जा लेकर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। तलाशी के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी कड़ी नजर रखे हुए थे, ताकि तलाशी के दौरान किसी भी स्तर से चूक नहीं हो सके। छात्राओं की तलाशी महिला वीक्षक व महिला सिपाहियों द्वारा ली गई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं। इसके अलावा शिक्षकों को भी कड़ी चेतावनी एसडीओ ने दी है कि किसी भी हालत में कदाचार नहीं हो । इसलिए वीक्षक भी परीक्षा हॉल में पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा ले रहे हैं । जांच की वजह से परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में ताक झांक करना भी मुश्किल हो रहा है। सभी परीक्षार्थी को सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षा ली जा रही है । वही सभी 6 परीक्षा केदो पर उड़न दस्ता के टीम ने पहुंचकर हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए था।
वहीं सोमवार को प्रथम पाली में अंग्रेजी जबकि द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा होगी ।

 

Trending News