Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है – डा० धर्मशीला

जनवाद टाइम्स 30 January 2024
Bihar News Under the leadership of Prime Minister Modi, women are being promoted at every level - Dr. Dharamsheela
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

30 जनवरी को नगर के डा मदन प्रसाद जयसवाल सभागार में पश्चिम चम्पारण भाजपा महिला मोर्चा का जिला कार्यसमिति सह: शक्ति वंदन कार्यशालाआयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बिहार की उपाध्यक्ष श्रीमती कुमकुम देवी, बिहार प्रदेश की वरीय नेत्री श्रीमती संगीता पाण्डेय, डा० मंजू जयसवाल और जिला प्रभारी सरला रजक की उपस्थिति थी। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्षता सीमा माधोगढ़िया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व० दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया।

Bihar News Under the leadership of Prime Minister Modi, women are being promoted at every level - Dr. Dharamsheela
महिला मोर्चा के इस उत्साहित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा की देश के स्वतंत्रता के लड़ाई को ओजस्वी और ताकतवर बनाने वाली भूमि, नारायणी यानि गंडक के पवित्र जल से पुष्पित पल्लवित भूमि, गन्ना के मिठास से लबरेज भूमि और गांधीजी के अभियान को सशक्त बनाने वाली इस पवित्र भूमि को सर्व प्रथम हमारा सहृदय नमन है। डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा की पश्चिम चम्पारण की महान जनता आदि काल से प्रखर सनातनी एवं मजबूत राष्ट्रवादी चरित्र की है। यही कारण है की यहाँ स्व० डाक्टर मदन जयसवाल और अब डा० संजय जयसवाल, स्थानीय विधायका और पुर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी जैसे आदरणीय नेता व नेतृत्व लंबे समय से जीतते चले आ रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी जी हम महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मजबूत सरकारी कार्यक्रम चलाए हुए हैं। आज मोदी जी के इच्छा शक्ति से ही हम महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत तैतीस प्रतिशत आरक्षण मिला है। अब बिहार और भारत की महिलाऐं ना केवल नेता बनकर सभी सदनों में होंगी। जहाँ से वह देश समाज के लिए जनहितैषी कानून का निर्माण का भी कर सकेंगी। प्रधानमंत्री मोदी जी ने उज्जवला योजना, शौचालय योजना, आवास योजना, हर परिवार को राशन, आयुष्मान योजना के साथ स्वंय सहायता समूह के योजनाओं के माध्यम से दो करोड़ गरीब महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आज शिक्षा,खेल, रक्षा, सरकारी सेवा सहित मनरेगा हो या स्वरोजगार हमारी महिला शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी हो रही हैं। यह हमारे लिए स्वर्णिम युग के तरह होता जा रहा है।

Bihar News Under the leadership of Prime Minister Modi, women are being promoted at every level - Dr. Dharamsheela
वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के पुर्व उपमुख्यमंत्री और‌ बेतिया की विधायिका श्रीमती रेणू देवी ने कहा की हमारे धरती पर डा० धर्मशीला गुप्ता का स्वागत है। हम राज्यपाल जी के साथ एक जरूरी काम में चले गए थे। हम सब महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी के आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने योगदान कैसे योगदान दिया जाय इस पर बेहतर रणनीति बने। हम बेतिया पश्चिम चम्पारण को और विकसित बनाने के लिए लगे हुए हैं।
वहीं बेतिया जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा माधोगढ़िया ने अपने संबोधन में कहा की पश्चिम चम्पारण में महिला मोर्चा की बहने पार्टी के सभी कार्यक्रमों को बेहतर बनाने में लगी रहती है। अगली बार फिर से मोदी सरकार को बनाने में कोई कसर नही छोड़ेगी। वहीं डा० मधु चौधरी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी ने हम महिलाओं हर स्तर पर शक्ति वर्धन किया है।

Bihar News Under the leadership of Prime Minister Modi, women are being promoted at every level - Dr. Dharamsheela
मंच का संचालन सुरभी सोनी जिला महामंत्री, जिला प्रभारी सरला रजक प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला मंत्री पायल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष इंदू जी, प्रतिमा सोनी, मेघा जी, जिला मंत्री सुनिता शर्मा, ममता कुमारी, पुनम कुमारी, जिला महामंत्री रेणु गुप्ता,जुही यास्मीन के अलावा सरोज देवी, आलोका प्रसाद, सुगंधी देवी, सुंदरम जी, अमित चौबे जिला मंत्री सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

Post navigation

Previous: Bihar News जूता चप्पल व्यवसायी का अपहरण, 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज
Next: Bihar News राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के शहादत दिवस पर भाकपा माले ने किया जनसंकल्प सभा और मार्च

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-01 at 12.58.22 PM
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आंधी, तूफान और बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, चितभवन फीडर व भरथना सब-स्टेशन क्षेत्र अंधेरे में

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 11.08.35 AM
  • Etawah
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
IMG-20260601-WA0012
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260531-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स 31 May 2026

Latest News

  • Etawah News: आंधी, तूफान और बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, चितभवन फीडर व भरथना सब-स्टेशन क्षेत्र अंधेरे में
  • Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान
  • बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.