Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला पंचायत परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश दिवस-2024 की थीम ‘‘उत्तर प्रदेश की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत’’ है। आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी, संगोष्ठी, उद्यमी सम्मेलन, विविध सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।IMG 20240125 WA0200

इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास परक नीतियों से उत्तर प्रदेश विकास की ओर लगातार अग्रसर है। उन्होंने लोगो से आह्वाहन करते हुए कहा कि हम सभी लोग उत्तर प्रदेश के विकास में अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विकास में सहभागी बनें। केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

IMG 20240125 WA0201
जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगो को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश जनसंख्या, क्षेत्रफल, आर्थिक, सांस्कृतिक विविधता के मामले में किसी बड़े देश से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और देश को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास की अपार सम्भावनाएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में, अवसंरचना के विकास क्षेत्र में बहुत तीव्रगति से प्रगति किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अन्तर्गत पाण्डुलिपि की चित्र प्रदर्शनी, कृषि विभाग, डूडा, होम्योपैथिक, पंचायतीराज विभाग,, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा उत्पादों/संचालित योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने एक-एक विभागों के स्टाॅलों पर जाकर योजनाओं एवं उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा, जिससे लोगो को योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके तथा वे उसका लाभ उठा सके। मा0 सांसद महोदया के साथ जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार ने भी लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का किया उद्घाटन
इस अवसर पर मा0 सांसद महोदया ने स्वीप कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उपस्थित लोगो को शपथ दिलायी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Trending News