Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :प्रयागराज माघ मेला में जल जीवन मिशन के पंडाल के जरिए उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था में आई क्रांति झांकी का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 24 January 2024
Prayagraj News :प्रयागराज माघ मेला में जल जीवन मिशन के पंडाल के जरिए उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था में आई क्रांति झांकी का प्रदर्शन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को निरंतर कम किया जा रहा है. किस तरह से जल जीवन मिशन पूरे यूपी में ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला रहा है, उसकी एक झांकी प्रयागराज के माघ मेले में देखने को मिलेगी।

IMG 20240124 WA0147
प्रयागराज के माघ मेले में पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है.
अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर सोमवार को जल जीवन मिशन के पंडाल का श्री गणेश किया गया। पंडाल में लगाई गई आठ एलईडी स्क्रीन पर रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक का प्रसारण किया गया. इसके साथ ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी इन स्क्रीन पर की गई.
जल जीवन मिशन के पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया. इसके बाद में भंडारे का भव्य आयोजन हुआ और यहां आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जल जीवन मिशन का पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंजता रहा. जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक बृजराज यादव ने विधि विधान के साथ इस पंडाल का शुभारंभ किया.

शुभारंभ के मौके पर राममय हुआ पंडाल
जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के पंडाल का माघ मेले में सोमवार को जब श्री गणेश हुआ तो अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत अवसर भी साथ ही था. इस अवसर पर पंडाल के सभी आठों में विशाल एलईडी स्क्रीन पर सुबह 8:00 से धारावाहिक रामायण का प्रसारण किया गया. इसके बाद इन स्क्रीन्स पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। यहां आए हजारों श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।IMG 20240124 WA0148

हर घर नल से जल योजना का मॉडल विलेज कर रहा आकर्षित
इस पंडाल में हर घर नल से जल योजना के मॉडल विलेज को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसके जरिए यह बताया गया है कि किस तरह से एक आदर्श गांव में हर घर नल से जल योजना प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कर रही है. किस तरह से एक गांव में टंकी के माध्यम से शुद्ध पेयजल हर घर को पहुंचाया जा रहा है और व्यवस्थित सड़के गांव में नजर आ रही हैं. जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण की जागरूकता के प्रयास से कैसे ग्रामीण न केवल शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं बल्कि जल संरक्षण में मदद भी कर रहे हैं. इन सारे बिंदुओं को बहुत ही सार्थक तरीके से इस मॉडल विलेज में दर्शाया गया है.
म़ॉडल विलेज के साथ सेल्फी लेने की होड़

Prayagraj News :प्रयागराज माघ मेला में जल जीवन मिशन के पंडाल के जरिए उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था में आई क्रांति झांकी का प्रदर्शन
पंडाल में हर घर नल से जल योजना के मॉडल विलेज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। मॉडल विलेज में नल के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर हजारों की संख्या में लोगों ने सेल्फी ली। यहां आए लोगों को जल संरक्षण की जानकारी भी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि हर घर नल से जल योजना के तहत जो पानी घरों में पहुंचता है, वो कितना शुद्ध होता है। इस पानी को शुद्ध करने के लिए कितनी प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :ओवर स्पीडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश
Next: Prayagraj News :सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयन्ती के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया सड़क सुरक्षा व मतदाता जागरूकता का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.