Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News खेग्रामस का 5 गारंटी आंदोलन के तहत बेतिया अंचल /प्रखंड पर गरीबों ने किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 January 2024
Bihar News under 5 guarantee movement of Khegramas The poor demonstrated in Bettiah zone/block
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गरीबों को पक्का मकान और मनरेगा में 600 रुपए दैनिक मजदूरी क्यों नहीं, मोदी सरकार जवाब दो! सामाजिक आर्थिक सर्वे के मुताबिक नया वास आवास कानून बनाओ, 3000 रुपए मासिक पेंशन दो! दलित – गरीबों का फर्जी बिजली बिल वापस लो, 200 यूनिट फ्री बिजली दो। महाज़नी सूदखोरी बंद करो, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का ब्याज दर हाफ करो! आदि नारा व मांग को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत खेत व ग्रामीण मजदूर सभा ( खेग्रामस) के बैनर से बेतिया अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।Bihar News under 5 guarantee movement of Khegramas The poor demonstrated in Bettiah zone/block

सभा को इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 2022 तक सबों को पक्का मकान देने का वादा किया गया लेकिन इसका लाभ बिहार को नहीं के बराबर मिला। 2017 के बाद से राज्य पूरी तरह से उपेक्षित रहा है, यही कारण है कि राज्य में आवासहीनता की तस्वीर भयावह है।लाखों मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार पेट पर लात मार रही है। 228 रुपए की दैनिक मजदूरी कहीं और किसी काम में नहीं है, वैसी गैर कानूनी मजदूरी थोप रही है जो न्यूनतम मजदूरी कानून का उल्लंघन है। दरअसल मनरेगा की अति अल्प मजदूरी कॉर्पोरेट्स के हित में है।आसमान छूती मंहगाई में केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत पैकेज नहीं है।भोजन अधिकार कानून के नाम पर 5किलो सूखा अनाज के नाम पर गरीबों को ठगा जा रहा है। सब तरह का टैक्स जीएसटी के नाम पर भारत सरकार वसूलती है लेकिन दलित_गरीबों के घर में बिजली की गारंटी के लिए गरीब राज्य को विशेष मदद देने से भाग खड़ी हो रही है! भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि सामाजिक आर्थिक रिपोर्ट से बिहार में गरीबी, आवासहीनता और शिक्षा की भयावह तस्वीर उभरकर सामने आई है,राज्य सरकार को इसके मद्देनजर गरीबी उन्मूलन के समेकित पैकेज बनाना चाहिए।दलितों,कमजोर वर्ग के लोगों,अक्लियतो और महिलाओं के सुरक्षा_सम्मान के प्रति सरकार की गंभीरता_संवेदनशीलता अपेक्षित नहीं है जिससे दलित उत्पीड़न की बर्बर घटनाएं सामने आ रही हैं। वही स्थानीय सवालों को भी उठाते हुए कहा कि जिस जमीन पर गरीब बसें है उनको वही पर कानूनी अधिकार दिया जाए, बेतिया ग्रामीण क्षेत्र जो नगर निगम में आ गया है वहा नया कानून बनाकर गरीबों को जमीन और मकान देने का गारंटी किया जिये।Bihar News under 5 guarantee movement of Khegramas
 The poor demonstrated in Bettiah zone/block

इस मौका पर हरेन्द्र राम, ठाकुर पटेल, प्रकाश माझी जंगली माझी, आरिफ़ खां, आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में 10 सुत्री मांग पत्र को मुख्यमंत्री के नाम अंचल अधिकारी के माध्यम से दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News बेतिया में पिता-पुत्र की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, दोनों शवों को सड़क पर रखकर काटा बवाल 
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.