Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने जसरा मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 4 January 2024
Prayagraj News: जिलाधिकारी ने जसरा मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने गुरुवार को जसरा मण्डी समिति में बनाये गये राजकीय धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 29 दिसम्बर से धान क्रय न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कारण बताओं नोटिस देने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान की कितनी खरीद हुई है, के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने क्रय केन्द्र पर तौल मशीन, रजिस्टर के साथ ही धान से भरी बोरी का वजन कराकर भी देखा।

IMG 20240104 WA0281जिलाधिकरी ने किसानों के ब्यौरा वाला रजिस्टर चेक करते हुए निर्देश दिया है कि किसानों को बुलाकर उनके धान की खरीद सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी स्वयं उपस्थित रह करके किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित करायें। धान को विक्रय करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि निरीक्षण में यदि कहीं पर भी धान क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये या धान के विक्रय करने में किसानों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत करते हुए पाया गया तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि कितने किसानों से सम्पर्क किया गया है तथा कितने किसानों को टोकन जारी किया है के बारे में जानकारी लेते हुए कुछ किसान भाईयों से मोबाइल पर बातचीत करते हुए धान विक्रय किए जाने के सम्बंध में एव ंक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को प्रतिदिन धान क्रय किए जाने की रिपोर्ट को चेक करने तथा जहां पर भी किसी दिन शून्य क्रय हो, उस क्रय केन्द्र के प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने जसरा मण्डी समिति राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को समय से टोकन जारी करने तथा उसी समय किसानों को धान खरीद हेतु तिथि का निर्धारण करते हुए अवगत कराये जाने का निर्देश दिया है, जिससे कि किसानों को अपने धान को बेचने हेतु बार-बार धान क्रय केन्द्रों पर न आना पड़े। उन्होंने किसानों के धान के मूल्य का अनिवार्य रूप से समय से भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से धान के भुगतान होने के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :ई खसरा पड़ताल के शुभारम्भ एवं आधुनिकीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
Next: Bihar News कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप राहगीरों व जरूरतमंदों का बचाव बहुत जरूरी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.