Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माननीय मुख्यमंत्री जी ने माघ मेला-2024 के आयोजन एवं महाकुम्भ- 2025 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 28 December 2023
Prayagraj News: Honorable Chief Minister reviewed the preparations being made in view of organizing Magh Mela-2024 and Mahakumbh-2025.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला-2024 के आयोजन एवं महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बंध में कार्यों की समीक्षा की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेले के आयोजन के बारे में की गयी तैयारियों की जानकारी ली, जिसपर मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने मेले के प्रमुख स्नान पर्वोंे की तिथियों की जानकारी, क्षेत्रफल, सेक्टरों की संख्या, घाटों की संख्या व लम्बाई, कल्पवासियों की संख्या, प्रमुख स्नान पर्वों पर अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या, भूमि आवंटन, चिकित्सा केन्द्रों, शौचालयों सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस बार माघ मेले में महाकुम्भ-2025 के आयोजन के दृष्टिगत इस बार माघ मेले में जो नए अभिनव प्रयोग किए जा रहे के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार वाटर लेजर, थिमेटिक गेट्स, फ्लोटिंग जेटी, ड्रोन मानीटरिंग, सैनिटेशन ब्लाक, सोलर स्ट्रीट लाइट, थिमेटिक लाइट्स सहित अन्य नए प्रयोग माघ मेले में किए जा रहे है। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा माघ मेला में पार्किंग व यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल का चिन्हॉकन ऐसे स्थानों पर किया जाये, जो मेला क्षेत्र से दूर न हो, जिससे कि साधु-संतो, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को बुजुर्ग कल्पवासियों को मेला क्षेत्र तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।IMG 20231228 WA0069

मा0 मुख्यमंत्री जी ने पीडब्लूडी, सिंचाई, विद्युत, पर्यटन, जल निगम, यातायात सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 31 दिसम्बर तक माघ मेले से सम्बंधित सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को चकर्ड प्लेटों को सुव्यवस्थित ढंग से मेला क्षेत्र में लगाये जाने के निर्देश दिए साथ ही सड़कों के मरम्मत से सम्बंधी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मैन पॉवर को बढ़ाकर पाण्टुन पुलों के निर्माण सहित अन्य कार्यों को 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा जी में पर्याप्त मात्रा में जल की व्यवस्था, जल की शुद्धता, नदियों में सीधे नाले का गंदा पानी किसी भी हाल में न गिरने पाये, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयागराज में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए किसी ऐसे एप/गुगल या किसी अन्य माध्यम से ऐसा डिजिटलीकरण करें, जिससे कि प्रयागराज में आने वाले पर्यटकों को यहां के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी हो सके और वे वहां पर आसानी से जा सके। मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेला के आयोजन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने इसके लिए लोगो को जागरूक करने एवं ग्राम पंचायत, नगर निगम आदि सभी ईकाईयों को मिलकर काम करने के लिए कहा है। उन्होंने प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। उन्होंने कौशाम्बी से प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्गों पर हरियाली को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिए है। यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए स्पीड ब्रेकर टेबल टॉप के रूप में हो, जिससे कि लोगो को उससे अनावश्यक परेशानी न हो। पब्लिक एडेस सिस्टम को और अच्छे ढंग से प्रभावी बनाने के लिए कहा है, जिससे स्वच्छता, योजनाओं व सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी लोगो को दी जा सके। मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेले में नदी के कटान व मुख्य स्नान स्थलों व घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा है कि माघ मेले में आने वाले साधु-संतो, कल्पवासियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो , जिससे कि वे यहां से ब उन्होंने माघ मेले में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उच्च कोटि की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पार्किंग एवं ट्रैफिक की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है, जिससे कि प्रमुख स्नान पर्वों पर शहर वासियों एवं मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होने पाये। प्रमुख स्नान पर्वों पर होल्डिंग एरियां को भी चिन्हित करने के लिए कहा, जिससे कि अत्यधिक भीड़ होने पर भीड़ को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं पेयजल तथा शौचालय की भी उच्च कोटि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News: Honorable Chief Minister reviewed the preparations being made in view of organizing Magh Mela-2024 and Mahakumbh-2025.

मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेला को महाकुम्भ-2025 के रिहर्सल के रूप में आयोजित किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मा0 मंत्री जल शक्ति/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मंत्री लोक कल्याण विभाग श्री जितिन प्रसाद, मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, श्री के0पी0 सिंह, श्री सुरेन्द्र चौधरी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा अपर मुख्य सचिव श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव श्री वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद के साथ-साथ शासन स्तर के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों के अलावा एडीजी जोन श्री भानु भाष्कर, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : रविवार को जहांगीरगंज बाजार बंदी को लेकर व्यापारियों हुई बैठक सकुशल संपन्न
Next: Prayagraj News :माननीय मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा इस बार का माघ मेला कुछ विशिष्ट होगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.