Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: प्रदेश में ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए निराश्रित असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया

जनवाद टाइम्स 22 December 2023
Prayagraj News: प्रदेश में ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए निराश्रित असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में अत्यधिक ठण्ड एवं शीत लहरी से उत्तपन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। शीतलहरी के दृष्टिगत राष्ट्रीय आपदा प्रबध्ंन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा शीतलहरी के दौरान ‘क्या करें-क्या न करें एडवाइजरी प्रेषित की गयी है।

Prayagraj News: प्रदेश में ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए निराश्रित असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया
अपर जिलाधिकारी (वि0रा0),प्रयागराज महोदय द्वारा शीतलहरी के दौरान कम्बल वितरण, अलाव जलाये जाने एवं शेल्टरहोम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त तहसीलों/संबंधित विभागों को विस्तृत निर्देश प्रेषित किये गये है। शीतलहरी एवं पाला से बचाव के संबंध में ‘‘क्या करें, क्या न करें‘‘ एडवाइजरी को सोशल मीडिया, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु प्रेषित किया गया है। विवरण निम्नवत् हैः-
शीतलहरी से बचाव हेतु एडवाइजरी सामान्य निर्देश-
कोयलें की अंगीठी/मिट़टी तेल का चूल्हा/हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें तथा कमरें में शुद्ध हवा का आवागमन/वेंटिलेशन/वायु-संचार बनायें रखें।
ठंड लगने के लक्षणों जैसे हांथ-पांव सुन हो जाना, हांथ पैरे की उंगलियों में सफेद या नीले रंग के दाग उभर आने पर नजदीकी अस्पताल से सम्पर्क करें।
शरीर को गर्म रखने के लिए पोषक आहार जैसे सूखें फल, खजूर, चाय, कॉफी, सूप आदि का सेवन करें।
हाइपोथर्मिया (शरीर के असामान्य तापमान) के लक्षण जैसे याददास्त का कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना तथा कार्य में भटकाव इत्यादि के लक्षणों महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।
शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिये स्वस्थ भोजन खाएं एवं पीने के लिये गैर-मादक पेय पदार्थ का प्रयोग करें।
मौसम और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी के लिए सभी मीडिया स्रोतों के माध्यम से निगरानी रखें।Prayagraj News: प्रदेश में ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए निराश्रित असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया

यातायात हेतु निर्देश-
गन्ना तथा भूसा ढोने वाले गाडियों जैसे-ट्रॉली, ट्रक, बैलगाड़ी पर क्षमता से अधिक गन्ना न लादें।
सर्दियों में गाड़ियों में फॉग लाईट का इस्तेमाल करें।
गाडियों आगे व पीछे रेडियम पट्टी का प्रयोग करें।
भार ढोने वाले वाहन के चालक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पीछे से आ रही एम्बुलेंस को रास्ता दें।
वाहन में हमेशा प्राथमिक उपचार किट अवश्य रखें।
शॉल व कम्बल ओढ़कर वाहन न चलायें।
दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी/ठंड में बहुत आवश्यक होने पर ही घर से वाहन लेकर बाहर निकलें, दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी/ठंड में बाहर निकलते समय गर्म कपडे, दस्ताने, चश्मा, हेलमेट पहनकर निकलें।
दोपहिया वाहन चालक शीतलहरी में वाहन को धीमें चलायें इससे खुद के साथ-साथ दुसरो को भी सुरक्षित रख सकते है।

पशुओं हेतु निर्देश-

ठंड के मौसम में पशुओं को थनैला मिल्क फीवर नेमोटाइटिस आदि रोग होने का खतरा रहता है इसलिए पशुओं को समय- समय पर चिकित्सक को दिखाते रहें, पशुओं को रात में खुले पेड़ के नीचे अथवा घर से बाहर ना निकालें।

पशुओं को ठंड के समय में गुड़ व कैल्शियम टॉनिक पिलाएं
पशुओं को ठंड के मौसम में जूट की बोरी अथवा घर में पड़ा पुराना कंबल उढाएं ।
प्रेगनेंट पशुओं को ठंड लगने की ज्यादा संभावना होती है उनके पास अलाव जलाकर रखें लेकिन यह भी ध्यान में रखें कि अलाव से पशुओं से कोई नुकसान ना पहुंचे।

Prayagraj News: प्रदेश में ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए निराश्रित असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश जारी किया गया
पशुओं को ठंड के मौसम में स्नान कराने से परहेज करना चाहिए।
पशुओं के नीचे बैठने वाले स्थान पर पराली/गन्ने की पत्ती जरूर डालें।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का मेला अधिकारी द्वारा निरीक्षण
Next: Prayagraj News :मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पीठ/शिविर का आयोजन जिला पंचायत सभागार में 22 दिसम्बर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.