Etawah News : आगामी 20 को होगा रोजगार मेले का आयोजन

Etawah News: Employment fair will be organized on 20th
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं टीवी कौशल विकास मिशन इटावा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Etawah News: Employment fair will be organized on 20th
उक्त रोजगार मेले में सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस सर्विस, जेनेवा क्रॉप साइंस प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0 लि0, एस0बी0आई0 लाइफ इन्श्योरेन्स प्रा0लि0 एवं एल0आई0सी0 इटावा कुल 05 कम्पनियां 341 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थियों को सूचित किया है कि दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे अपने बायोडेटा/सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर इटावा में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों।

Etawah News: Employment fair will be organized on 20th मेले में प्रतिभाग करने के लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Trending News