Bihar News-समाज कल्याण छत्र योजना का लाभ उन्ही को मिलेगा जो वैशाली, जिला के निवासी होगे

Bihar News-Only those who are residents of Vaishali, district will get the benefit of Social Welfare Chhatra Yojana.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। विभाग अंतर्गत संचालित दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत वैसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता का प्रतिशत 60% या अधिक हो, उनकी वार्षिक आय दो लाख प्रतिवर्ष से कम हो, जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक हो तथा वे वैशाली जिले के निवासी हों, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।IMG 20231128 WA0192

इस योजना का उद्देश्य है कि वैसे दिव्यांगजन जो या तो छात्र हों अथवा स्वरोजगार करते हों उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जाय तथा वे भी सामान्य लोगों की तरह अपना योगदान समाज के विकास में कर सकें।Bihar News-Only those who are residents of Vaishali, district will get the benefit of Social Welfare Chhatra Yojana.

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत आज दिनांक-28.11.2023 को महुआ प्रखण्ड के 30 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल बुनियाद केंद्र, पातेपुर, वैशाली में उपलब्ध कराया गया।
उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में उप निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, वैशाली ने बताया कि जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र श्री राजेश कुमार, केन्द्र प्रबंधक बुनियाद केन्द्र पातेपुर श्रीमति सिन्धु कुमारी एवं अन्य कर्मी बुनियाद केन्द्र पर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Trending News