Prayagraj News :देव दीपावली के पर्व पर दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

IMG-20231128-WA0010
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया।

IMG 20231128 WA0008 कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। देव दीपावली के अवसर पर सैंण्डआर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20231128 WA0010 देव दीपावली के अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री ए0के0 गुप्ता, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप दान किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

Prayagraj News :देव दीपावली के पर्व पर दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्रकार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी व डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Trending News