Bihar News नेमटेम से पूजन, अर्घ्य, कोशी के बाद छठी मईया से माँगा नगर निगम क्षेत्र में सुख समृद्धि की प्रार्थना:गरिमा

Bihar News After worship, Arghya and Koshi from Nemtem, sought prayer from Chhathi Maiya for happiness and prosperity in Municipal Corporation area: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया है। उन्होंने छठ की विशेषता पर कहा कि उगते सूरज के पूजन की परंपरा पूरे संसार में है। लेकिन अपने भारतवर्ष और उसमें भी अपना बिहार एकमात्र ऐसा प्रांत है जहां पहले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

IMG 20231120 WA0234

पूरे दिन अपने तप्त तेज़ से धरती को आलोकित और उर्जित करने के बाद भगवान भास्कर जब स्वयं निस्तेज होकर ढल रहे होते हैं। तब उस वक़्त उन्हें प्रकृति के विभिन्न फल और तत्वों के साथ अनुष्ठान कर प्रणाम निवेदित करना हमारी कृतज्ञता का बड़ा ही सुंदर और जीवंत दृश्य होता है। चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान भगवान भास्कर की सांध्य आराधना के बाद कोशी पूजन की हूं।

Bihar News After worship, Arghya and Koshi from Nemtem, sought prayer from Chhathi Maiya for happiness and prosperity in Municipal Corporation area: Garima

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

पुनः उदीयमान भगवान भास्कर को सम्पूर्ण विधि विधान से प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ पूजन के बाद मैंने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और विकास का आशीर्वाद मांगा है।

Trending News