Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-हाजीपुर दिनांक 10/11/2023 शहर में फर्राटा भरने वाले अधिकाश ई-रिक्शा की कमान

जनवाद टाइम्स 11 November 2023
Bihar News-Hajipur Date 10/11/2023 Command of most of the e-rickshaws plying in the city
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। नाबालिकों के हाथों में है तथा ये लोग बिना लाइसेंस के ही ई-रिक्शा पर यात्री को बैठाकर तेज रफ्तार में दौड़ाते है। सड़कों पर बिना सोचे समझे ई-रिक्शा रोक देते तथा इर्द गिर्द खड़ा कर जाम जैसे समस्या उत्पन्न करतें है। एमवीआई व ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर सड़कों पर ई-रिक्शा चालक का ड्राईविंग लाइसेंस जांच करें, नाबालिक चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करें, ताकि लोगों को ट्रैफिंक जाम की समस्या से जूझना ना पड़े। ये अभियान खासकर शहर के गांधी चौक, रामाशीष चौक, स्टेशन रोड, त्रिमूर्ति चौक, अंजानपीर चौक, पासवान चौक के पास चलाएं। उक्त बातें डीएम यशपाल मीणा अपने कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहां। डीएम व एसपी रवि रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करतें हुए 7 बिन्दुओं पर समीक्षा की और सर्वप्रथम सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों के आकड़ों का विश्लेषण किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सितम्बर माह के अपेक्षा अक्टूबर माह में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नम्बर माह त्योहारों का सीजन है तथा दिसम्बर माह में लग्न शुरू हो रहा है, जिससे सड़को पर वाहनों की संख्या बढ़ेगी, इस बीच दुर्घटना कम हो इसके लिए सप्ताह में दो दिन विशेष ड्राईव चलाकर रोड सेफ्टी जागरूकता व वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान एमवीआई संतोष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना से अगस्त माह में 27 लोगों की मौत हुई तथा सितम्बर माह में 13 तथा अक्टूबर माह में 23 लोगों की मौत हुई जबकि तीन माह में 27 लोग घायल हुए थे।

Bihar News-Hajipur Date 10/11/2023 Command of most of the e-rickshaws plying in the city
डीएम ने सवर्थम शहर में जाम की समस्या को देखते हुए जिला अन्तर्गत सभी ऑटो रिक्सा चालकों के लाईसेंस, ऑटों की परमिट व रजिस्ट्रेशन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुर्माना करने का निदेश परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस को दिया गया। वहीं, अभियान में सड़क दुर्घटना कम करने हेतु अभियांत्रिक प्रयास, जन जागरूकता एवं यातायात के नियमों को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल गोलंबर का सौर्न्दीकरण को लेकर एनएचआई को फटकार लगाते हुए शीघ्र सौर्न्दीकरण कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान डीटीओ के निर्देशानुसार एमवीआई ने बताया कि जिले की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर एचएचडी डिवाईस से ऑन द स्पॉट जुर्माना किया जाता है। अक्टूबर माह और नवंबर तक डीटीओ द्वारा 7 लाख 75 हजार, एमवीआई संतोष कुमार 6 लाख 7 हजार, ईएसआई अंजनी कुमार 22 लाख 15 हजार 121 और शैलेन्द्र कुमार 16 लाख 47 हजार 800 जुर्माना वसूल किया है। वहीं, यातायात थाना 12 लाख 23 हजार 500, बलिगांव थाना 65 हजार 500 एचएचडी डिवाईस से एवं नगद जुर्माना की राशि वसूल किया गया है।
ब्लैक स्पॉट की समीक्षा के दौरान डीएम ने हाईवे पेट्रोलिग, फ्लोरोसेंट स्टीकर, साईनेज, गति सीमा व घनी आबादी का बोर्ड, कनवेक्स मिरर इत्यादि के लगाये जाने पर आवश्यक निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क दुघर्टना में घायल पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को चिन्हित कर पुरस्कृत करने, महा विद्यालयों में रोड सेफ्टी एम्बेसडर तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता, थर्ड पार्टी इनश्योरेंस तथा सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं मुआवजा की स्थिति की समीक्षा की गई।

Bihar News-Hajipur Date 10/11/2023 Command of most of the e-rickshaws plying in the city
सड़क दुर्घटना अंतरिम मुआवजा की समीक्षा में एमवीआई ने बताया कि हिट रन से संबंधित आवेदनों की सूची प्राप्त कर मुआवजा की स्वीकृति के लिए फाईल तैयार की जा रही है। एमवीआई ने बताया कि हिट रन के 32 मामले का दावा निपटान में डीएम का स्वीकृति मिल से भुगतान के लिए इंश्योंरेष कंपनी मुम्बई को भेजा गया है। जिसमें 5 आवेदन पर भुगतान हो चुका है। जबकि 20 आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: Agra News : मातृशक्ति ने संतो के साथ किया पोस्टर विमोचन
Next: Bihar News जन सुराज का दिवाली मिलन समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.