Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी

जनवाद टाइम्स 4 November 2023
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।विगत 28 अक्टूबर को राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी जिसमें बताया गया था कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है और 9 दिसंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है।आज की बैठक में पिछले एक सप्ताह में हुई प्रगति की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची लिंगानुपात सुधारने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “अस्मिता” के तहत 123- हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4226 महिला एवं 1322 पुरुष तथा सहित कल 5548 नए प्राप्त आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया है।इसी प्रकार 124- लालगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 5568 महिला2441 पुरुष सहित कुल 8009 आवेदन को डिजिटाइज किया गया है, 125- वैशाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 3368 महिला एवं 1866 पुरुष सहित कुल 5234 प्राप्त नए आवेदन ऑन को डिजिटाइज़ किया गया है। 126- महुआ विधानसभा अंतर्गत 3779 महिला 1967 पुरुष, 127-राजापाकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2828 महिला एवं 1032 पुरुष,128 राघोपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्ग2828महिला तथा 640 पुरुष,129-महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1706 महिला एवम 931 पुरुष तथा 130- पातेपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 3195 महिला एवं 759 पुरुष से प्राप्त नए आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया है। इस प्रकार जिला में कु ल 27513 महिला एवं 10958 पुरुष से प्राप्त कुल 38471नए आवेदनों को डिजिटाइज़ कर दिया गया है।

Bihar News- After meeting with the district heads of political parties, the District Magistrate gave information about the special brief revision program of the voter list.
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान से पहले मतदाता सूची लिंगानुपात 875 था जो अब बढ़कर 895 हो जाने का अनुमान है लेकिन इसे 900 के ऊपर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष के युवाओं का नाम निर्वाचन सूची में जोड़ने के लिए जिला में चलाए जा रहे विशेष अभियान” पंख “के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं से 3347 आवेदन प्राप्त किया गया है जिसमें 2162 को डिजिटाइज कर दिया गया है। जिला में चालीस से अधिक छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है इसके लिए सरकारी विद्यालयों में कैंप लगाया जा रहा है तथा निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ बैठक की गई है और पुनः एक बैठक 6 नवंबर सोमवार को बुलाई गई है।

Bihar News- After meeting with the district heads of political parties, the District Magistrate gave information about the special brief revision program of the voter list.
मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने तथा छूटे हुए दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान “सशक्त”के तहत प्रपत्र- 6 में 946 आवेदन तथा प्रपत्र-8 में 1543 आवेदन प्राप्त किया गया है।इस क्रम में लगभग बारह हजार दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है जिसके लिए प्रखंडों में कैंप लगाकर नाम जोड़ने वाले प्रपत्रों को भरवारा जा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा विधानसभा वार अभियान अस्मिता, अभियान पंख एवं अभियान सशक्त की पूरी जानकारी देते हुए इसकी विवर्णी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को बैठक में ही उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने बीएलए की सूची शीघ्र उपलब्ध करा दे तथा बीएलओ की कार्यों पर भी नजर रखें। अगर क्षेत्र में बीएलओ गड़बड़ी कर रहे हैं तो इसकी सूचना तुरंत वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध करा दें। आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला में कराया जा रहे एफएलसी के कार्यों के बारे में भी बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य हरिवंशपुर स्थित वेयरहाउस में चल रहा है जो 2 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए हैदराबाद से 15 अभियंताओं की टीम आई है जिसके देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ एफएलसी का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत दो दिनों में 420 बीयू ,420 सीयू तथा 420 vvpat का जांच किया गया है।वैशाली जिला को 3400 बीयू,3400 सीयू और 3600 vvpat उपलब्ध कराया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी के कार्य में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहना जरूरी है।

Bihar News- After meeting with the district heads of political parties, the District Magistrate gave information about the special brief revision program of the voter list.
बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जनता दल यू के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह, राजद के जिला अध्यक्ष श्री वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, बीजेपी के जिला मंत्री श्री नवीन कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार तिवारी, लोजपा( रामविलास) के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह, रालोजपा के श्री मनोज कुमार सिंह,राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला सचिव श्री सुनील कुशवाहा, कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के अध्यक्ष श्री राजेंद्र पटेल उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News खेग्रामस के सातवां राज्य सम्मेलन बेतिया में
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : मोटरसाइकिल की चपेट में आने से छात्र की हुई दर्दनाक मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.