Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गर्मी के कारण एक दर्जन छात्रों की हालत बिगड़ी, बना अफरा तफरी का माहौल

जनवाद टाइम्स इटावा 23 August 2023
Etawah News: The condition of a dozen students worsened due to the heat, created an atmosphere of chaos

Etawah News: The condition of a dozen students worsened due to the heat, created an atmosphere of chaos

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : जनपद के सीबीएससी माध्यम के रेडवुड ग्लोबल स्कूल में करीब एक दर्जन छात्रों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ी। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें छात्रों को उल्टी चक्कर आने की मुख्य समस्या होने की बात सामने आ रही थी। स्कूली छात्रों ने क्लास में पंखा न चलने के कारण बीमार होने की बात कही।

डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय इटावा के डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की हालत बिगड़ी। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर व तहसीलदार ने अस्पताल में भर्ती छात्रों से मुलाकात की। एसडीएम और तहसीलदार ने अस्पताल के बाद स्कूल पहुंचकर मौके का जायजा लिया।स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि कल बच्चे व्रत रखने के कारण आज घर से बिना कुछ खाए ही स्कूल आने के कारण बच्चे बीमार पड़ गए। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत लुहान्ना चौराहे के पास स्थित है।

images%20(3)

स्कूल प्रबंधन की माने तो गर्मी अधिक होने के कारण बच्चों को चक्कर और उल्टी आई है। वही छात्र छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पंखे ना चलने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। इस घटना की जानकारी पर सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव और तहसीलदार राजकुमार जिला अस्पताल में छात्राओं का हाल-चाल जानने पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर एसडीम और तहसीलदार स्कूल का मुआयना करने पहुंचे। एसडीएम सदर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Post navigation

Previous: देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.