Etawah News : देश पर छाए संकट के समय पुलिस कर रही जन सेवा के साथ चप्पे चप्पे पे नजर

IMG_20200411_200826
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : देश में कोरोना संक्रमण से गहराए संकट के बीच सड़क पर डयूटी कर रही पुलिस की सभी वर्ग के लोग सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित भी कर रहे हैं। शनिवार को कस्बे के व्यापारियों ने लखना बाईपास बस अड्डा के पास थाना प्रभारी निरीक्षक

IMG 20200411 200826

बचन सिंह सिरोही व लखना चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार दुबे के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस कर्मी इस संकट के समय में लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। इस

IMG 20200411 200838

मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, सभासद शिवकुमार सिंह चौहान, धनंजय सिंह कुशवाह, शिव भूषण सिंह चौहान, दिलीप प्रधान, अभय यादव,अन्नू राजावत, आलोक वर्मा, सुनीत चौहान,देवेंद्र चौहान, अमित राठौर मौजूद रहे।

 

Trending News