Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 सांसद इलाहाबाद के द्वारा जनपद प्रयागराज के चयनित 37 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

जनवाद टाइम्स 19 July 2023
Prayaagraj News :मा0 सांसद इलाहाबाद के द्वारा जनपद प्रयागराज के चयनित 37 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन पक्रिया के अन्तर्गत अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के लोकभवन सभागार, लखनऊ में मंगलवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया।

IMG 20230719 WA0045

इस अवसर पर मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के 37 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मा0 सांसद महोदया के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मा0 सांसद महोदया के द्वारा जनपद प्रयागराज से चयनित सभी 37 एएनएम कार्यकत्रियों को उनके नियुक्ति पत्र प्राप्त करने की बधाई एवं उनके भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप सबको प्रदेश के सभी नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी व दायित्व मिला है, जिसे आप सभी लोग बड़ी तन्मयता, साफ-नियत व ईमानदारी से निभायें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जच्चा-बच्चा की देखभाल सरकार की मुख्य प्राथमिकता में से एक है, इसलिए इसे और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी आप सभी पर होगी। इसका उद्देश्य है कि हमारी महिला शक्ति सशक्त रहे और हमारी भावी पीढ़ी भी मजबूत रहे और हर प्रकार के रोगो से मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने से शिशु मृत्युदर, बाल मृत्युदर, मातृमृत्यु दर में गिरावट आयी है। मा0 सांसद महोदया ने मुख्य चिकित्साधिकारी से नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं उन्हें यातायात की सुगम व्यवस्था वाले केन्द्रों पर नियुक्त करने का सुझाव दिया।

Prayaagraj News :मा0 सांसद इलाहाबाद के द्वारा जनपद प्रयागराज के चयनित 37 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गयाइस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशू पाण्डे, डिप्टी सीएमओ, नवनियुक्त एएनएम के पारिवारिक सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: बाबरिया गैंग की सात महिलाओं को अवैध गाँजे सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: Prayagaraj News : आयुक्त कार्यालय परिसर में सांख्यिकी संगोष्ठी का आयोजन 19 जुलाई को

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.