Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 17 जुलाई को

Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 17 जुलाई को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र सोरांव में दिनांक 17.07.2023 को मेवालाल अयोध्या प्रसाद इण्टर कालेज, सोरांव, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है।

Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 17 जुलाई कोइस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशंस द्वारा 390 पद, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 60 पद, शिवशक्ति बाॅयोटेक्नालाॅजी लि0 34 पद, डी0एस0एस0 ग्रुप 40 पद, डिजर्व कैरियर केयर प्रा0लि0 40 पद एवं डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0 300 पद हेतु कुल 874 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/ आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 17 जुलाई को

अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हंै। इस हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Trending News