Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : फर्जी कागजों पर कार चलाते एक व्यक्ति तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 5 July 2023
Etawah News: A person driving a car on fake papers arrested with pistol and cartridges

Etawah News: A person driving a car on fake papers arrested with pistol and cartridges

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : थानां पछायागांव पुलिस द्वारा फर्जी आर सी एवं नंबर प्लेट बनवाकर  का कार का प्रयोग करने वाले एक आरोपी को अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

Etawah News : फर्जी कागजों पर कार चलाते एक व्यक्ति तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान  के क्रम में थानां पछायगांव प्रभारी उप निरीक्षक अनुभव चौधरी द्वारा उप निरीक्षक प्रेमचंद,आरक्षी सोनू चौधरी,अभिषेक कुमार,रमन कुमार आदि पुलिस  स्टाफ के साथ सोमवार की देर रात थानां क्षेत्र के उदी -वाह-आगरा मार्ग स्थित  पुलिस चौकी कौरी कुआं के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। कि तभी आगरा की तरफ से आ रही मारूती अर्टिका कार को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस  द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक द्वारा कार को रोकने के बजाय गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुये उपरोक्त पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा कार चला रहे व्यक्ति से पूछतांछ के साथ ही तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम सकराया थानां फूप जिला भिंड मध्यप्रदेश बताया गया।

Etawah News : फर्जी कागजों पर कार चलाते एक व्यक्ति तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कार की तलाशी में पुलिस द्वारा तीन नंग नम्बर प्लेट एवं दो नंग आर सी बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि यह गाड़ी (कार) मेरे द्वारा दिल्ली से खरीदी गयी थी जिसके फाइनेंस की किस्त समय से न भर पाने के कारण एवं फाइनेन्स बालों की पकड़ से बचने के लिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर व फर्जी आरसी बनवाकर कार का प्रयोग किया जा रहा है।

थानां पुलिस द्वारा कार को कब्जे में लेने के साथ गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के साथ ही फोर्जरी आदि के मामले में कार्यवाही प्रचलित की गयी। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थानां पछायागांव पुलिस की सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की गयी।

Advertising Section :

Samagra Classes Runs By manoj Sir Etawah @Unit Of STAR EDUCATION ACADEMY ETAWAh

Post navigation

Previous: Etawah News : वृक्षारोपण जन -जागरूकता के तहत वृक्षों की बारात निकाली, डीएम व एसएसपी ने किया प्रतिभाग
Next: प्रतापगढ  न्यूज : क्षेत्र के विकास और क्षेत्र पंचायत सदस्यो के सम्मान को प्राथमिकता- अशफाक अहमद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.