Etawah News : लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घुमने व नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने बनाया मुर्गा

IMG_20200408_225012
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा शासन व प्रशासन के निर्देशों के बाद भी युवा लॉकडाउन का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर पुलिस तेजी से सक्रिय हुई है। बुधवार को जो भी लोग लॉकडाउन को तोड़ते हुए नजर आए उन्हें पुलिस ने मुर्गा भी बनाया और हिदायत दी कि अगर फिर से बिना किसी काम से सड़कों पर नजर आए तो उन्हें सीधे जेल का रास्ता दिखाया जाएगा।
लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर इस समय प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। लेकिन इसके बाद भी लोग सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। कस्बे में जगह-जगह बेरीकेटिंग करके समूह में आने जाने वाले लोगों को रोका गया। जो लोग बिना किसी काम के सड़क पर सिर्फ मौज मस्ती के लिए ही निकले थे। उन पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके अलावा कई लोगों के चालान भी काटे गए।

IMG 20200408 225012

जिन लोगों ने ठसक दिखाने का प्रयास किया गया तो उन्हें मुर्गा बनाने के साथ धूप में हाथ ऊपर करके खड़ा रहने की सजा दी गई। हालांकि पकड़े गए लोगों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा। साथ ही लोगों को यह भी बतया गया कि वह अगर किसी काम से भी निकलते हैं तो बिना मास्क या मुंह पर रुमाल बांधकर ही निकलें।

 

You may have missed