Bihar News गाद व सिल्ट से भरी शहर के सकरी नालों की आधुनिक सुपर सकर मशीन से सफाई-उड़ाही : गरिमा

Bihar News गाद व सिल्ट से भरी शहर के सकरी नालों की आधुनिक सुपर सकर मशीन से सफाई-उड़ाही : गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जून मध्य से उत्तर बिहार में मानसून शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग से जारी हुआ है। इसको लेकर व्यवथित जल निकासी और पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया लगता है। महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने बताया कि सघन बस्ती और अन्य समस्याओं के कारण अनेक मुख्य नालों के साथ उनके कई शाखा नालों में भरी गाद और सिल्ट निकाल कर नालों की सही से सफाई के लिए सुपर सकर मशीन नगर निगम की सफाई एजेंसी ‘पाथेय’ द्वारा मंगाई गई है। जिसके माध्यम से शनिवार की रात नगर के संत तेरेसा रोड और करिश्चन क्वार्टर क्षेत्र में जाम मुख्य नाले की सफाई उड़ाही की गई। इस रात्रि सफाई टीम के साथ आधी रात के बाद तक महापौर गरिमा देवी सिकरिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार, पार्षद ममता मिश्रा, मनोज कुमार, साजन कुमार इत्यादि मुस्तैद दिखे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बयाया की नगर निगम के वार्ड 16 एवं 7 में सकर मशीन से गाद निकालने का ट्रायल काफी सफल रहा है।

IMG 20230521 WA0106श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस अत्यंत उपयोगी और आधुनिक मशीन से नगर निगम क्षेत्र के नालों में बनी गाद को पूरी तरह से बाहर निकाल कर पूरे नगर निगम क्षेत्र की सुव्यवस्थित जल निकासी को प्रभावी बनाने का कार्य क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा। ताकि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाया जा सके। ड्राइवर के हवाले से महापौर ने बताया कि एक सुपर सकर मशीन एक दिन में एक किलोमीटर एरिया के नाले की तल से सफाई कर सकेगी। यानी दिन में 30 वर्ग किलोमीटर एरिया का नाला साफ हो जाएगा। नगर निगम महापौर ने बताया कि सुपर सकर मशीन से गाद सीधे उठ कर उसके टैंकर में जाएगी। जिससे नालों का मलबा भी सड़कों पर नहीं रहेगा। मजदूरों द्वारा नाले की सफाई पूरी तरह से नहीं हो पाती थी। नाले से निकलने वाले मलबे का ढेर सड़कों पर पड़ा रहता था। सकर मशीन से नाले की सफाई काफी तेज गति से महज कुछ ही समय में हो जाएगी।

Bihar News गाद व सिल्ट से भरी शहर के सकरी नालों की आधुनिक सुपर सकर मशीन से सफाई-उड़ाही : गरिमावही नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बताया कि नगर निगम के अपने सफाई संसाधनों के अलावा अनुबंधित सफाई एजेंसी पाथेय द्वारा भी एक सुपर सकर मशीन के अतिरिक्त चार पोकलेन, दो जेसीबी, आठ हाइवा, ग्यारह ट्रैक्टर अलग से लगाया गया है। वही सिटी मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन के हिसाब से करीब 70 मैन्युअल लेबर नालों की मैनुअल उड़ाही और सफाई कराई जा रही है।

Trending News