Prayaagraj News : आस्था धर्म एवं न्याय की नगरी प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन

Prayaagraj News : आस्था धर्म एवं न्याय की नगरी प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.05.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार इलाहाबाद श्री संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया  IMG 20230521 WA0112

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 192554 वादों का निस्तारण किया गया माननीय जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के द्वारा 08 सिविल वाद निस्तारित किए गए फौजदारी के कुल 4009 वादों का निस्तारण किया गया पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 108 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया

Prayaagraj News : आस्था धर्म एवं न्याय की नगरी प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी श्री बुद्धीसागर मिश्रा के द्वारा 51 वादों का निस्तारण किया गया श्री विकास श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश ईसी एक्ट के द्वारा विद्युत के 212 मामलों का निस्तारण किया गया श्री दिनेश कुमार गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 1137 वाद श्री अमित कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या -7 के द्वारा 1405 वाद श्रीमती दीक्षा श्री वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा 13482 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 131582 वादों का निस्तारण किया गया बैंक के प्री लिटिगेशन के 1464 मामले निस्तारित किए गए श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/ एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया ।यह जानकारी श्री सुभाष चंद्र मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गई।

Trending News