Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे ने किया नामांकन, विधायक सरिता भदौरिया रही मौजूद

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2023
Etawah News: BJP candidate Kusum Dubey nominated, MLA Sarita Bhadoria was present

Etawah News: BJP candidate Kusum Dubey nominated, MLA Sarita Bhadoria was present

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सदर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पूर्व विधायक स्व. अशोक दुबे की पत्नी कुसुम दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी ने आखिरी समय पर ब्राह्मण कार्ड खेलकर सपा की मुश्किलें कड़ी कर दी थी परन्तु सपा के ऐन वक्त पर पलटवार के बाद पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदलकर कुलदीप गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता को टिकट दे दिया जिसके बाद से सदर सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

Etawah News: भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे ने समर्थकों के साथ किया नामांकन, विधायक सरिता भदौरिया रही मौजूद

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे ने कहा कि विकास, शिक्षा व रोजगार के मुद्दो को लेकर वें चुनाव लड़ रही हैं। शहर में और अधिक विकास हो इसको लेकर जनता उन्हें वोट करेगी। जीतने के बाद वे नगर में विकास कार्यो को प्राथमिकता देंगी।

Etawah News: भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे ने समर्थकों के साथ किया नामांकन, विधायक सरिता भदौरिया रही मौजूद

आपको बताते चले कि पूर्व विधायक स्व. अशोक दुबे इटावा की भाजपा के भीष्म पितामह माने जाते थे। वे लगातार भाजपा के लिए विषम परिस्थितियों में भी कार्य करते रहे हैं। वर्ष 1989 में राम मंदिर आंदोलन में समाजवादी पार्टी की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। इसके बाद आने वाला चुनाव अशोक दुबे ने जेल से ही लड़ा। उस समय कुसुम दुबे ने ही घर घर जाकर लोगों से वोट मांगे। काफी मेहनत की। जिसके फलस्वरूप वर्ष 1991 में इटावा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीते। फिर इसके बाद विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि कुसुम दुबे के नामांकन पर कहा कि भाजपा की एकतरफा जीत तय है। स्व. अशोक दुबे सभी वर्गों के सम्मानीय नेता थे। अब जनता उनकी पत्नी को भी वही सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने स्व. अशोक दुबे की पत्नी कुसुम दुबे को टिकट देकर अशोक दुबे को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। जनता उनके काम से परिचित है। सब लोग मिलकर अशोक दुबे को श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी पत्नी को जिताएंगे।

Post navigation

Previous: Etawah News : सपा ने बदला चेयरमैन उम्मीदवार, ज्योति गुप्ता को दिया टिकट
Next: पूजा चौहान ने इंस्टाग्राम से की शुरुआत ,बनी कलाकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.