Agra News : क़स्बा बाह के पिनाहट थानान्तर्गत आने वाले भदरौली पुलिस चौकी पर तैनात चीता सिपाहियों के साथ स्थानीय अराजक तत्वों ने बोला हमला

IMG_20200405_233437
Share News

सुशील चंद्र :  क़स्बा बाह के पिनाहट थानान्तर्गत आने वाले भदरौली पुलिस चौकी पर तैनात चीता सिपाहियों के साथ स्थानीय अराजक तत्वों ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर उनके साथ मारपीट कर दी।ज्ञात हो कि इस समय सम्पूर्ण देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है और लोगों से घर से बिना बजह बाहर निकलने पर पाबंदी लगी है , लेकिन फिर भी कुछ शरारती तत्व लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं । लॉक डाउन उल्लघंन का एक

 

IMG 20200405 233437

मामला पिनाहट थाना के भदरौली में देखने को मिला जब भदरौली चौकी पर तैनात चीता सिपाही योगेंद्र अन्य साथी के साथ मोबाइल पेट्रोलिंग कर रहे थे तो उन्हें क़स्बा में ही एक जगह लोगों का हुजूम दिखाई दिया ।पुलिस कर्मियों ने लोगों से इकट्ठा होने की

IMG 20200405 233516

वजह पूछी तो वो कोई ठोस वजह नहीं बता पाए तब पुलिस कर्मियों ने उन सभी से अपने अपने घरों को जाने की बात कही लेकिन घर जाने के बजाय भीड़में 

IMG 20200405 233602

उपस्थित आलोक,मोहन सिंह उर्फ भोला,अंशू, अहिवरन, गोपाल सहित अज्ञात 10-12 लोगों ने चीता सिपाहियों के साथ अभद्रता करने लगे और देखते ही देखते पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे।वहाँ उपस्थित महिलाओं ने भी पुलिस कर्मियों पर पत्थरों से हमला कर दिया जिससे चीता बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी और सिपाहियों के गम्भीर चोटें आई हैं।पुलिस कर्मी योगेन्द्र की तहरीर पर नामदज अभियुक्तों अंशू, आलोक,मोहन सिंह, अहिवरन, गोपाल सिंह सहित अज्ञात 10-12लोगों पर गंभीर धाराओं 147,148,149,323,336,353,427 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं।

You may have missed