Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :रैली निकाल कर किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ पोषण पखवाड़ा में बताई गई मोटे अनाज की महत्ता

जनवाद टाइम्स 21 March 2023
Prayagraj News :रैली निकाल कर किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ पोषण पखवाड़ा में बताई गई मोटे अनाज की महत्ता
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज । बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिये महिला एवं बाल विकास के निर्देश पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार के मार्गदर्शन में रैली का आयोजन विकास भवन सभागर से जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या व जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिं व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ने रिबन काट कर पोषण पखवाडा का शुभारंभ किया। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर जिला पंचायत भवन पर समाप्त हुई | इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को (मोटा अनाज) के उपभोग एवं प्रोत्साहन के क्रम में जागरूकता रैली निकाल कर किया गया।IMG 20230321 WA0007

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोषण पखवाडा का आयोजन तीन अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य आयुष, पंचायती राज, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आंगनबाडी केंद्रों पर सामुदायिक सहभागिता से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है। आयोजन के दौरान पोषण पंचायत, पोषण रैली, वजन दिवस व मोटा अनाज के प्रयोग को बढावा देने को प्रेरित किया गया।

Prayagraj News :रैली निकाल कर किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ पोषण पखवाड़ा में बताई गई मोटे अनाज की महत्ता
उन्होंने बताया कि बताया कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़ा में आयोजित स्वास्थ्य बालक बालिका स्पर्धा में 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की लंबाई व वजन पोषण ट्रेकर पर फीड कराया जायेगा। बताया कि मोटा अनाज में प्रोटीन, फाइवर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन बी कांप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं । जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये बेहतर है। इसके साथ ही ब्लाक स्तरीय स्थानीय साग सब्जियों के आधार पर रेसिपी का प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य केंद्रों तथा एएनएम सेंटर पर मोटा अनाज पर ध्यान केंद्रीत करने वाली आहार पद्धतियों पर जागरूकता शिविर के आयोजन किये जायेंगे। स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के अंतर्गत विजेता बच्चे के माता पिता को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया जायेेगा।Prayagraj News :रैली निकाल कर किया गया पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ पोषण पखवाड़ा में बताई गई मोटे अनाज की महत्ता

इस दौरान बाल विकास अधिकारी संजीता सिंह, विमल चौबे तथा सभी सीडीपीओ, सुपर वाईजर एवं मुख्य सेविका कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News: जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय घूरपुर, जसरा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित नव निर्मित आर0टी0ओ0 कार्यालय का किया निरीक्षण
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर निगम, मलेरिया विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को टीम बनाकर जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.