Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मैनपुरी अंडरब्रिज के जलभराव में रोडवेज बस फसी, जेसीबी से बस को बाहर निकाला

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2023
Etawah News: Roadways bus stuck in waterlogging of Mainpuri underbridge, JCB pulled out the bus

Etawah News: Roadways bus stuck in waterlogging of Mainpuri underbridge, JCB pulled out the bus

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: रातभर हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी जिससे इटावा मैनपुरी अंडरब्रिज में दिल्ली से आ रही सैफई रोडवेज डिपो की बस जलभराव के चलते फंस गई। करीब दो दर्जन बस यात्री 1 घंटे तक बस के अंदर ही फंसे रहे। नगरपालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से पानी में फंसी बस को बाहर निकाला।

PicsArt 03 18 02.52.26

नगरपालिका के कर्मचारियों के मना करने के बावजूद भी बस चालक ने अंडर ब्रिज से बस निकालने की कोशिश की, जिसके बाद बस पानी मे फंसकर बंद हो गई। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इटावा जिले में भी बीते शुक्रवार से बारिश होना शुरू हुई है। उसके बाद आज शनिवार को सिविल लाइन थाना के पास स्थित इटावा मैनपुरी रेलवे अंडर ब्रिज बारिश के चलते पानी भर गया। इससे वहां का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दिल्ली की ओर से यूपी रोडवेज की बस इटावा बस स्टैंड के लिए आ रही थी तभी रेलवे अंडर ब्रिज में भरे हुए पानी में आकर फंस गई। बस में बैठी दो दर्जन सवारियां करीब 1 घंटे तक बस में ही फंसी रहीं। नगर पालिका की टीम ने मौके पर जाकर बस को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।

बस ड्राइवर ने बताया कि बैरीकेटिंग खुला हुआ था एक वाहन वहां से एक गुजर गया तो लगा कि मेरी बस निकल जाएगी, लेकिन पानी अधिक होने के कारण बीच में आकर बस फंस गई। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर खींचकर निकाल दिया है। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है। सफाई निरीक्षक मुस्ते हसन ने बताया कि बारिश के चलते दोनों और बैरिकेटिंग लगे हुए हैं। लेकिन इस बस चालक ने किसी की बात न सुनते हुए बस को पानी से निकालने की कोशिश की उसके बाद बस बंद हो गई। मौके पर नगरपालिका की जेसीबी मशीन मंगवाकर बस को बाहर निकाला गया है।

Post navigation

Previous: Etawah News: पति पत्नी और साली के बीच मारपीट में साली ने फोड़ा जीजा का सिर
Next: Bihar News बेतिया नगर निगम की साफ सफाई देखने आएंगे बिहार के बाहर से ‘स्वच्छता-दूत’:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.