Etawah News: सैफई में इस बार नही होगी होली, बिना नेता जी के होली मिलन में भावुक हुए अखिलेश यादव

Etawah News: This time Holi will not happen in Saifai, Akhilesh Yadav got emotional in Holi meeting without leader

Etawah News: This time Holi will not happen in Saifai, Akhilesh Yadav got emotional in Holi meeting without leader

Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर सैफई में माहौल गमगीन है। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टीजनों से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं। सैफई में अबकी फूलों की होली नहीं होगी । केवल रश्म अदायगी की जा रही है। होली जलने के अगले दिन फूलों की होली होती रही है लेकिन बुधवार की सुबह केवल रश्म अदा की जाएगी।

Etawah News: सैफई में इस बार नही होगी होली, बिना नेता जी के होली मिलन में भावुक हुए अखिलेश यादव

पंडाल के नीचे बने मंच पर मंगलवार सुबह 11 बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव मंच पर एक साथ पहुंचे। सपा संस्थापक के निधन के बाद इस पहली होली के चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से यहां पहुंचे और सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात की। साथ ही सपा संस्थापक के चित्र को नमन किया। अखिलेश व रामगोपाल दो घंटे तक मंच पर मौजूद रहे। उसके बाद नेता जी के समाधि स्थल पहुंचे जहां पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Etawah News: सैफई में इस बार नही होगी होली, बिना नेता जी के होली मिलन में भावुक हुए अखिलेश यादव

समाधि से वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए यहां सारे दिन कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से मिले और उनके हालचाल लेकर होली की बधाई दी। वहीं कुछ लोगों ने उनको प्रार्थनापत्र भी दिये। कार्यक्रम का संचालन सपा प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव ने किया। इस मौके पर मंच पर मौजूद पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, सपा एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, राजवीर सिंह ठेकेदार नगला तेज, प्रदीप आढ़तिया महोला आदि मौजूद रहे।

You may have missed