Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज: भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी भाजपा जिलाअध्यक्ष 

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज: भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी भाजपा जिलाअध्यक्ष 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र में पार्टी द्वारा वर्तमान में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।IMG 20230307 WA0091

चुनावी तैयारियों की कड़ी में जलालपुर नगर के बीके मैरिज हाल में नगर निकाय चुनाव के संदर्भ एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि त्रयंबक तिवारी तथा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुभाष राय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद , पंकज वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ योगेश उपाध्याय। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय महामंत्री ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे । कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुभाष राय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विजय मंत्र दिया तथा कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी इसलिए आगामी लोकसभा और नगर पालिका के चुनाव में नवगठित कमेटियां बूथ को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र के द्वारा सरल एप तथा वेब लिंक्स के उपयोग की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। लोकसभा मीडिया सह संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ, शक्तिकेन्द्र, पन्ना प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप, मन की बात आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई ।अम्बेडकर नगर न्यूज: भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी भाजपा जिलाअध्यक्ष 

इस मौके पर अहसन रजा मीसम, नगर निकाय संयोजक सुरेंद्र सोनी ,मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा, रणजय सिंह रवि, अनिल वर्मा, डॉक्टर शिवपूजन वर्मा, बृजेश तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता,सुरेश गुप्त, केशव श्रीवास्तव, देवेश मिश्र, गोलू जायसवाल, अजीत निषाद ,अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर सतनाम सिंह, डॉ प्रताप चौहान, अनुज सोनकर, विपिन पांडे, अली मेहंदी,बबलू त्रिपाठी, विक्की गौतम, प्रेमचन्द आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : अभी हाल ही में पैमाइश करवाने पर करीब 4 बिस्वा से ज्यादा जोते हुए हैं चकरोड एवं आबादी की जमीन
Next: Prayagraj News :विश्व महिला दिवस पर स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.