Bihar News–जिला स्तर पर कैंप लगाकर रैयतों का मुआवजा भुगतान करें- जिलाधिकारी

Bihar News--जिला स्तर पर कैंप लगाकर रैयतों का मुआवजा भुगतान करें- जिलाधिकारी
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं से संबंधित जिला में चल रहे भू-अर्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। भारतमाला परियोजना के तहत एनएच 119- डी के भूअर्जन कार्य में तेजी लाने एवं रैयतों का बकाया मुआवजा भुगतान करने के लिए पातेपुर, जंदाहा, राजापाकर और महुआ अंचल में लगाए गए कैंप की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा जिला स्तर पर कैंप लगाकर शेष बचे हुए रैयतों का मुआवजा भुगतान कराने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।IMG 20230228 WA0050

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए एक तिथि निर्धारित कर लें और इसका प्रचार-प्रसार करा दें। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई रैयत मुआवजा नहीं लेते हैं तो उनकी राशि सक्षम प्राधिकार में जमा कराई जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा महात्मा गांधी सेतु से रामाशीष चौक तक एनएच के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया ताकि यातायात शुगम हो सके और जाम की समस्या नहीं बने। एनएच डिविजन गुलजारबाग को महनार बाजार में एनएच 122 डी के चौड़ीकरण के लिए आवश्यकतानुसार 3D अधियाचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।परियोजना निदेशक के द्वारा बताया गया कि गोरौल के पास अतिक्रमण को हटाया गया है।यहां मंदिर एवं मजार को शिफ्ट करा दिया गया है परंतु भगवानपुर में कहीं कहीं अभी भी अतिक्रमण बचा हुआ है। जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी भगवानपुर को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिया गया।

Bihar News--जिला स्तर पर कैंप लगाकर रैयतों का मुआवजा भुगतान करें- जिलाधिकारी
बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एनएच के परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित थे

Trending News