Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों के आस-पास विशेष रूप से साफ-सफाई, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 18 February 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों के आस-पास विशेष रूप से साफ-सफाई, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों के आस-पास विशेष रूप से साफ-सफाई, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी मुकम्मल व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों को अपने-अपने नगर पंचायतों में साफ-सफाई, मोबाइल टाॅयलेट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों तथा मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलापंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने पार्किंग, साफ-सफाई तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ यातायात की भी समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुसार टैªफिक डायवर्जन भी किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जुलूस वाले स्थानों पर मजिस्टेªटों की भी ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को जुलूस वाले मार्गों पर खुले एवं जर्जर तारों को ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने विद्युत की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। चिकित्सा विभाग को सभी अस्पतालों में आकस्मिक कक्ष के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम एवं दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंदिरों पर चढ़ने वाले प्रसाद की शुद्धता बनाये रखने के निर्देश फूड अधिकारी को दिए है। उन्होंने घाटों पर नाव व गोताखोरों की भी तैनात सुनिश्चित करने के लिए कहा है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों के आस-पास विशेष रूप से साफ-सफाई, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगापार श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, एडीएम प्रोटोकाल श्री मदन कुमार, एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद खेल उद्यान केन्द्र, ग्राम पंचायत कौड़िहार, विकास खण्ड-मेजा का किया निरीक्षण
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : सड़क मार्ग बीच में लगभग डेढ़ किलोमीटर टूटकर कर बड़े-बड़े गड्ढों में हुई तब्दील राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ता है सामना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.