Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कानपुर मां-बेटी की मौत: दोषी अधिकारीयों को जेल भेजने की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स इटावा 17 February 2023
Etawah News: Kanpur mother-daughter death: Congress workers staged a sit-in demonstration in the collectorate, demanding that the guilty officers be sent to jail

Etawah News: Kanpur mother-daughter death: Congress workers staged a sit-in demonstration in the collectorate, demanding that the guilty officers be sent to jail

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं कलेक्ट्रेट परिसर में कानपुर मां-बेटी की मौत के मुद्दे पर सरकार का घिराव करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए राज्यपाल से दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की है।
मां-बेटी की मौत में जो जिले के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी हैं उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाल ही में कानपुर के रूरा में प्रशासन के अधिकारियों के सामने गरीब परिवार की दो महिलाएं जिंदा जलकर खाक हो गई थीं। उसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि कानपुर देहात में गरीब परिवार को जिंदा जलने के लिए छोड़ दिया गया। अधिकारियों कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो। साथ ही योगी सरकार गरीबों को आवास देने के वादे करती है, लेकिन इस झोपड़ी में रहने वालों को आवास क्यों नहीं मिला। योगी सरकार बुलडोजर के दम पर कब तक राजनीति करेगी गरीबों को कुचला जा रहा है। वहीं, सत्ता में रहने वाले नेता गरीबों की भूमि पर कब्जा कर रहे है उनके यहां सरकार क्यों बुलडोजर नहीं चलवा रही।प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वाचस्पति द्विवेदी, सुधांशु पांडे, सुशील कुमार तिवारी, सचिन संखवार, नितेश तिवारी, अंसार अहमद, मोहम्मद आदिल, मोहन लाल प्रजापति, आशुतोष दीक्षित, करन राजपूत, आसिफ जरदान, शिवा ठाकुर, शोजेब रिजवी आदि लोग शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: शादी से नाखुश नवविवाहिता ने ससुराल में खाया विषाक्त पदार्थ
Next: Etawah News: सांसद राम गोपाल यादव ने किया यश इंटर नेशनल स्कूल का उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.