Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar News--अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/महुआ।वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के गोविंदपुर सिंघाड़ा गांव बाशिंदा व रेलवे के आर एम एस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अब्दुल जब्बार अंसारी(73 साल लगभग)का इतवार को देर रात एक बजे लगभग अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इंतकाल हो गया।इंतकाल की खबर से गम की लहर दौड़ गई।Bihar News--अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

सुबह से ही घर पर आखरी दीदार के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।सोमवार को बाद नमाज असर नमाज ए जनाजा मुफ्ती अली रज़ा मिस्बाही की इमामत में हुई।जिसके बाद सैंकड़ो नमदीदा लोगों ने स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।इनके अच्छे अखलाक से हर कोई मोतास्सिर था।जिसकी वजह से नमाज ए जनाजा में हर मकतबे फिक्र के सैंकड़ो लोगों ने शरीक होकर दुआ ए मगफिरत की।लोगों की माने तो ये काफी बेबाक,मिलनसार और खुश अखलाक इंसान थे।यूं कहें तो हर दिल अजीज भी।इनके परिवार में तीन बेटा,दो बेटी है।यह 2009 में बरौनी जंक्शन के रेलवे आर एम एस विभाग के कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।यह जब भी अपनी ड्यूटी के लिए जाते तो गांव के बहुत लोग इनको रेलवे का टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए रूपया देता और पूरी इमानदारी के साथ यह टिकट रिजर्वेशन करा कर लाते।यह जब घर से अपनी साइकिल से चलते तो जन्दाहा में अब्दुल जलील मरहूम(चप्पल दुकान)के यहां जरूर रूकते।यहां से चलकर शाहपुर पटोरी स्टेशन के पास मोहम्मद अख्तर इदरीसी निवासी सरमस्तपुर के सिलाई दुकान पर अपनी साइकिल रख देते और ट्रेन से बरौनी के लिए रवाना होते।बरौनी से जब लौटते तो रास्ते भर सबसे मिलते जुलते घर लौटते थे।इनका अंदाज सबसे दोस्ती न केहू से बैर वाला था।अपने जिंदगी को जिंदादिल इंसान के तौर पर जीया।पूरे परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।परिवार के लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देकर चले गए।जिसे कौन निभाता है यह आने वाले वक्त में देखने को मिलेगा।लोगों ने कहा कि गोविंदपुर सिंघाड़ा में मुसलमानों के लिए एक गार्जियन थे जो अब नहीं रहे।सभी से दुआ ए मगफिरत की दरख्वास्त है।
Bihar News--अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

Post navigation

Previous: Bihar News–त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : नगर पंचायत जहांगीरगंज में संपन्न हुई किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.