Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान
Share News
       

Bihar News–त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।वैशाली/पातेपुर।
जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर भारतमाला परियोजना के तहत एनएच 119- डी के भू अर्जन कार्य में तेजी लाने और रैयतों का बकाया मुआवजा भुगतान करने के लिए पातेपुर अंचल अंतर्गत तीन दिवसीय कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया था।आज कैम्प का आखिरी दिन था। इस कैंप में 212 किसानों का द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ जिसके विरूद्ध 155 किसानों को 10 करोड़ 46 लाख का मुआवजा भुगतान किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा कैम्प के पहले दिन खुद निरीक्षण किया गया था और किसानों से मिलकर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की गई थी।

Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान
आज जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कैंप के पहले दिन कुल 3 करोड़ 30 लाख दूसरे दिन 3 करोड़ 15 लाख और तीसरे दिन 01 करोड़ 01लाख का मुआवजा भुगतान किया गया है ।कैंप में कुल 47 लोगों को एलपीसी भी निर्गत किया गया है। इसके अलावा अमीन के माध्यम से स्थल का दखल कब्जा सत्यापन करा कर विवादों का निपटारा करते हुए मुआवजा राशी दी गयी है।इन कैंपों में लोगों ने भी रुचि दिखाई और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 62 आवेदकों का भुगतान उनके पुराने आपसी विवादों का निपटारा करने के उपरांत कैंप में किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत वैशाली जिला के चार अंचल में 38 किलोमीटर पथ का निर्माण होना है इसके अंतर्गत कुल 43 मौजा आते हैं और कुल 204 हेक्टेयर जमीन आता है। 43 मौजों में 42 मौजों का दखल कब्जा एनएचएआई को करा दिया गया है ।Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 07 करोड़ 46 लाख का किया गया भुगतान

एनएचएआई के माध्यम से इस कार्य को मेधा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। मेघा कंस्ट्रक्शन के द्वारा अभी तक और 38 किलोमीटर में से 25 किलोमीटर के पथ का भू- समतलीकरण कर दिया गया है। आज के कैंप का महुआ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। कैंप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता महुआ, अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पातेपुर एवं भू अर्जन कार्यालय के कर्मी तथा एनएचएआई के पदाधिकारी एवं मेधा कंस्ट्रक्शन ग्रुप के कर्मी भी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: जिला महिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र, देवरी रोड, आगरा में कन्या जन्मोत्सव समारोह का आयोजन
Next: Bihar News–अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.