Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar News महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।Bihar News महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनिल राय, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ, सभी बीडीओ, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर देवालयों में अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं करनी अतिआवश्यक है। इस हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता तथा निगरानी बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रमुख देवालयों जहां, श्रद्धालुओं की भीड़ अत्यधिक होती है, वहां पर्याप्त संख्या में बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी जाय। इसके साथ ही लगातार पुलिस गश्ती की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, नियमन हेतु प्रबंधन तथा भगदड़ जैसी आपात परिस्थिति से बचने तथा शिवरात्रि पर्व पर शिववालयों तथा मंदिरों में जलाभिषेक हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधापूर्वक आवागमन तथा भीड़ नियंत्रण हेतु सभी प्रमुख देवालयों में भीड़ के देवालय में प्रवेश तथा निकास हेतु अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने, भीड़ के निष्पादन हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था, बल, दंडाधिकारी, महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन, वोलेन्टियर्स तथा स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग, मंदिर परिसर तथा उसके आसपास सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी एवं एंटी सबोटेज जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात एवं अन्य भीड़ के दबाव के स्थानों पर बैरिकेडिंग, ड्रॉपगेट आदि की व्यवस्था कर ली जाय। अत्यधिक भीड़ के दबाव के बिन्दुओं पर भीड़ को रेग्युलेट करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं कर ली जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से निपटने की पूर्व तैयारी के दृष्टिकोण से क्विक रिस्पॉस टीम का गठन कर लिया जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल तथा एंबुलेस की व्यवस्था कर ली जाय। कतिपय मंदिरों के निकट स्नान कुंड तथा नदी घाट, जहां जलाभिषेक के पूर्व श्रद्धालु स्नान करते हैं तथा जल देते हैं, ऐसे स्थलों पर स्नान कुंड तथा नदी घाट में सुरक्षा घेरा बनाया जाना आवश्यक है। साथ ही गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति भी कर ली जाय।Bihar News महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ वाले स्थलों पर आपराधिक, शरारती तथा असामाजिक तत्वों द्वारा इसका लाभ उठाकर कोई अप्रिय घटना किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे तत्वों की सतत निगरानी की जाय तथा इनके विरूद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

Post navigation

Previous: Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित
Next: Bihar. News जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द एवं बारकोडिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.