Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत कुल-13 लाभुकों को आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा उक्त दोनों योजनाओं से आँचल कुमारी, ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, कुमारी नीतू कुशवाहा एव गुडिया कुमारी, चांदनी कुमार, राजेश शर्मा, अरफात हुसैन, नीतू कुमारी, मिठु प्रसाद एव अमरेश कुमार को एक-एक लाख रुपये का सावधी जमा पत्र सौंपा गया।Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनिल राय, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ब्रजभूषण कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने लाभुकों से कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही राशि का सदुपयोग अपने उज्जवल भविष्य के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाज तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। इस समाज में जाति विशेष या दिव्यांगता को लेकर लोगों में भेदभाव रखना शोभा नहीं देता है। सरकार द्वारा सभी लोगो के विकास के लिए समान अवसर दिया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए निःशक्तजन एवं अंतर्जातीय विवाह करने वाले दम्पतियों को अनुदान दिया जाता है।

जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि पूरे जिले में योजना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा सके।

सहायक निदेशक ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत समाज में छुआ-छूत की भावना समाप्त करने तथा अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित करने दे उद्देश्य से अंतर्जातीय विवाह करने वाली महिला को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए एक लाख रूपये का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना के अधीन आँचल कुमारी, ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, कुमारी नीतू कुशवाहा एव गुडिया कुमारी को एक-एक लाभ रूपये का सावधि जमा पत्र दिया गया, जिसकी अवरुधता अवधि तीन साल की होती है।Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित

वैसे ही मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत दिव्यांगजानो के बीच विवाह के प्रोत्साहन हेतु एक लाख रूपये का अनुदान दिया जाता है। योजना अंतर्गत वर या वधु के निःशक्त होने पर एक-एक लाभ रूपये एवं दोनों के विकल रहने की स्थिति में वर-वधु दोनों को अलग-अलग एक-एक लाभ रूपये का अनुदान दिया जाता है। आज इस योजना के तहत चांदनी कुमार, राजेश शर्मा, अरफात हुसैन, नीतू कुमारी, मिठु प्रसाद एव अमरेश कुमार को एक-एक लाभ रूपये का सावधि जमा पत्र दिया गया, जिसकी अवरुधता अवधि तीन साल की होती है।

Post navigation

Previous: Bihar. News भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लाएं तेजी : जिलाधिकारी
Next: Bihar News महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.