Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News केंद्रीय बजट आम जनता की उम्मीदों से विश्वासघात: माले 

जनवाद टाइम्स 5 February 2023
Bihar. News केंद्रीय बजट आम जनता की उम्मीदों से विश्वासघात: माले 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले नेता और किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा है कि 2023-24 का केंद्रीय बजट देश में बढ़ती आर्थिक असमानता को कम करने, सार्वजनिक सेवाओं पर सरकार के खर्च व रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और कमरतोड़ महंगाई से राहत प्रदान करने की लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात है. उक्त बातें केन्द्रीय बजट पर भाकपा-माले के राष्ट्र्व्यापी कार्यक्रम के तहत बैरिया बाजार में निकाले गए मार्च के बाद प्रधानमंत्री मोदी के पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा.उन्होंने कहा कि विगत 8 सालों में इस सरकार ने जितने भी वादे किए, उनमें से कोई भी अब तक पूरा नहीं हुआ. ‘सभी के लिए आवास’, ‘किसानों की आय दुगुनी करने, ‘5 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ का निवेश’, ‘2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ आदि की बड़ी -बड़ी बातें तो की गई, लेकिन इनमें एक भी लक्ष्य हासिल नहीं हो सके.
नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा बेरोजगारी के कारण युवाओं में देशव्यापी गुस्से को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर सरकार अविलंब बहाली की घोषणा करेगी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखा।

Bihar. News केंद्रीय बजट आम जनता की उम्मीदों से विश्वासघात: माले 
माले नेता और मुखिया महासंघ के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को जहां एक तरफ रोजगार नहीं मिल रहा है, वहीं मनरेगा में 60 हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई है. खाद्य पदार्थाें पर चालू वर्ष की तुलना में 90000 करोड़ सब्सिडी में कमी कर दी गई है. उन्होंने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के प्रमुख क्षेत्रों में भी सावर्जनिक खर्च का नहीं बढ़ाया गया है और इस तरह इसका बोझ आम लोगों पर ही डाल दिया गया है. कुल मिलाकर बजट से महंगाई, बेरोजागरी की मार झेल रही जनता को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है.
मौके पर भाकपा-माले नेताओं मोजम्मिल हुसैन, जोखू चौधरी, ठाकुर साह, बिनोद कुशवाहा,हारून गद्दी, शिवप्रशन मुखिया, छोटे मुखिया आदि उपस्थित थे।

Bihar. News केंद्रीय बजट आम जनता की उम्मीदों से विश्वासघात: माले 

Post navigation

Previous: Bihar News–संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.